Rare Ganesha collection Bhopal: चावल के दाने के आकार के गणेश से लेकर 3 फीट के लकड़ी के गणेश। लोहे के, तांबे के, पीतल के, चांदी के, मिट्टी के, पत्थर के, पंच धातु के सभी प्रकार के गणेश। लेटे गणेश, भांगड़ा करते पंजाबी गणेश, योगा करते हुए गणेश। चित्रों में, सिक्कों में, चाबी के स्टैंड में, मूर्तियों में, चित्रों में, की-चैन में, इन सब में गणेश जी के दुर्लभ स्वरूपों का दर्शन करने को मिलेंगे । इन दुर्लभ गणेश के स्वरूपों का संकलन किया है भोपाल के रहने वाले रिटायर्ड जज योगेश कुमार गुप्ता ने .
इंडोनेशिया के दुर्लभ गणेश है खास
भारत के अलावा भी गणेश भगवान की पूजा नेपाल मलेशिया इंडोनेशिया में भी की जाती है योगेश कुमार जी के पास ऐसे ही 20 से भी अधिक गणेश प्रतिमाओं का कलेक्शन है जिनमें योगा करते गणेश, छतरी पकड़े गणेश को दर्शाया गया है । इसके अलावा वाराणसी के पंचमुखी दस भुजाओं वाले गणेश भी खास है .
2500 से भी दुर्लभ स्वरूपों का है संकलन
योगेश कुमार को शुरू से ही गणेश जी के प्राचीन और दुर्लभ स्वरूपों का कनेक्शन करने का शौक है वे खुद भी गणेश जी की तरह तरह के मूर्तीयां और चित्र बानाते है. गणेश उत्सव के आते ही इनके संकल को देखने वालों की संख्या में स्वत: ही इजाफा हो जाता है कुमार के पास छोटे बड़े सभी मिलाकर लगभग 2500 से भी अधिक गणपति को संकलन है केवल मूर्तियों के बात की जाए तो 500 से भी अधिक अलग अलग धातुओं की गणेश प्रतिमाएं है . जिनका संकलन जज साहब करीब 90 के दशक से कर रहें हैं ।
एक लाख से अधिक की कीमत की पेंटिंग भी
योगेश कुमार जी के पास गणेश प्रतिमाओं के अलावा कुछ अति दुर्लभ चित्र भी मौजूद है जिनमें गणेश के संपूर्ण जीवन वर्ताँत को दर्शाया गया है गोंड, भील, मधुबनी, भारत और भारत के अलावा भी कई मशहूर चित्र कलाओं के कलेक्शन इनके पास उपलब्ध है। इनमें से सबसे खास है भगवान कृष्ण के स्वरूप में सोने के सोने के वृक्ष के नीचे बंसी बजाते गणेश जी देखे जा सकते है इस पेंटिंग की कीमत 1 लाख रुपये से भी अधिक है ।
परिवार में सबको है गणेश जी के कलेक्शन का शौक
जब उनसे पूछा गया की अपको गणेश जी के कलेक्शन का शौक कैसे लगा तो उन्होंने बताया कि- ये सिर्फ मेरा नही बल्कि मेरे परिवार में सबका शौक है मेरा उमेश कुमार गुप्ता भी मेरी तरह गणेश जी का संकल रखे है। योगेश जी ने बताया कि मेरे पिता जी भी गणेश प्रतिमाएं बनाते थे और उनकी बेटी भी गणेश भगवान की पेंटिंग बनती है दामाद भी जब कहीं घूमने को जाते है तो कुछ गणेश के दुर्लभ स्वरूप लेकर आते है. मुझे घूमने का शौक है जहां भी जाता हूं गणेश जी की सबसे अलग तरह की चीजें लेकर आता हूं । कुछ प्रतिमाएं मैने भी बनाई है जो अनोखे डिजाइन की है ।
पूरे घर के इंटीरियर में गणेश जी विराजे
योगेश कुमार गुप्ता का घर के इंटिरियर में भी गणेश की छवि देखने को मिलती है उन्होंने स्पेशल अन्ध्रा प्रदेश के कारीगरों से अपने घर में लकड़ियों का गणेश जी की विभिन्न मुद्राओं वाला डिजाइन बनवाया है । घर के हर छोटे से छोटे सामान को भगवान गणेश से जोड़ने का सुंदर प्रयास किया गया है इसके लिए चाबी के स्टैंड या छल्ले मंदिर की घंटियां में भी गणेश जी की प्रतिकृति उपलब्ध है ।
घर के अलावा भी लगती है बाहर प्रदर्शन
Rare Ganesha collection Bhopal: योगेश गुप्ता जी की के विशिष्ट कलेक्शन की प्रदर्शनी भी कई मौकों पर लगती है गणेश उत्सव के मौके पर भोपाल के बिरला म्यूजियम में भी गणेश जी के संकलन की प्रदर्शनी लगी हुई है ।