Measures to strengthen Mercury: अगर आपके काम में रुकावट आ रही है। करियर में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है या आपका बुध कमोजर है तो बुध को मजबूत करने की जरुरत है। बुध के मजबूत होते ही करियर में ग्रोथ होगी। बिगड़े काम बन जाएंगे।
ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार और बुद्धि, तर्क, संवाद व व्यापार का कारक माना गया है। यदि कुंडली में बुध की स्थिति कमजोर हो, तो इसका सीधा असर व्यक्ति की निर्णय लेने की क्षमता, वाणी और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। आइए जाने उपाय…
तुलसी का हर रोज करें सेवन
बुध को मजबूत करने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट तुलसी के पत्ते का सेवन करें, क्योकि बुध ग्रह का संबंध हरियाली और प्रकृति से है। यदि आप कार्यक्षेत्र में वाणी या बुद्धि की कमी महसूस कर रहे हैं, तो धार्मिक और आयुर्वेदिक दृष्टि से यह उपाय मानसिक स्पष्टता लाता है और बुध की प्रतिकूलता को कम करता है।
दुर्गा चालीसा का पाठ करें
बुधवार के दिन मां दुर्गा की आराधना विशेष फलदायी होती है। सुबह स्नान के बाद शांत मन से दुर्गा चालीसा या दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। मान्यता है कि इस उपाय से व्यापार में आ रही रुकावटें खत्म होती हैं और करियर में उन्नति के नए मार्ग खुलते हैं।

गणेश जी को दही-हल्दी करें अर्पित
बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। बुध दोष निवारण के लिए बुधवार को सुबह जल्दी उठकर हरे रंग के वस्त्र धारण करें। गणेश जी की विधि-विधान से पूजा करें और उन्हें दही-हल्दी का तिलक लगाएं। यह उपाय न केवल बुध को बलवान करता है, बल्कि भाग्य में भी वृद्धि लाता है।
गणेश भगवान को दूर्वा करें अर्पित
भगवान गणेश को दूर्वा अत्यंत प्रिय है। अपनी एकाग्रता बढ़ाने और मानसिक शांति के लिए हर बुधवार को मंदिर में गणेश जी को 11 या 21 दूर्वा की गांठें अर्पित करें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस उपाय से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है और बुद्धि प्रखर होती है।

कुछ बतों का रखे ध्यान
1. बुधवार के दिन भूलकर भी किसी का अपमान न करें, विशेषकर बहन या बुआ का।
2. हरे रंग की वस्तुओं का दान करना (जैसे मूंग दाल या हरे कपड़े) शुभ माना जाता है।
3. संभव हो तो बुधवार को गाय को हरा चारा जरूर खिलाएं।
Note -Before adopting astrological remedies, get your horoscope analyzed by an experienced Pandit or astrologer.

