Raipur Vidhayak Digital Arrest: छत्तीसगढ़ से डिजिटल अरेस्ट की घटना सामने आई। हैरानी की बात ये रही की इस बार शिकार BJP विधायक बने। रायपुर साउथ से BJP विधायक सुनील सोनी को अज्ञात नंबर ने फोन लगाकर धमकी दी गई।
IB ऑफिसर बनकर किया कॉल
Raipur Vidhayak Digital Arrest: विधायक सुनील सोनी को कॉल आया, जिसमें अज्ञात कॉलर ने खुद को IB ऑफिसर बताया और विधायक से कहा कि आपका नंबर पहलगाम कश्मीर में हुए आतंकी हमले की जांच में ट्रेस हुआ है, इस नंबर से हमले को लेकर कई कॉल हुए हैं। जिसके बाद विधायक ने उसके आरोपों तो खारिज करते हुए अपने बारे में बताया, लेकिन कॉलर सहमत नहीं हुआ और लंबी चौड़ी बातें करते हुए विधायक को पूछताछ के लिए दिल्ली IB ऑफिस आने तक के लिए कह दिया।

5 मिनट तक किया डिजिटल अरेस्ट
करीब 5 मिनट तक विधायक ने बात की फिर शक होने पर कॉल कट कर दिया। फिलहाल, विधायक सुनील सोनी ने SSP को इस पूरे मामले की जानकारी दी है। मामले की जांच जारी है।
Read More:नरसिंहपुर के लाल आशीष शर्मा की अंतिम यात्रा, CM ने दिया कंधा, रो पड़ा MP-छत्तीसगढ़
Raipur Vidhayak Digital Arrest: जनता से की अपील
विधायक ने बताया कि कॉलर की भाषा और बात करने के तरीके से सोचने पर मजबूर होना पड़ा। ठग लगातार यह दावा कर रहा था कि उनका फोन आतंकी गतिविधि में इस्तेमाल हुआ है। विधायक के बार-बार परिचय देने के बाद भी वह उनकी बात से सहमत नहीं हो हुआ, यहां तक की ये भी कहा कि उनका एक आदमी विधायक को अरेस्ट करने आ रहा है।
विधायक ने जनता से अपील की है कि इस तरह के किसी भी संदिग्ध कॉल पर घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत थाने या साइबर सेल को सूचित करें।

