Excise duty: केंद्र सरकार ने डीजल को एक्साइज ड्यूटी से मुक्त करने और पेट्रोल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती करते हुए एक्साइज ड्यूटी को मात्र 3 रुपए प्रति लीटर करने का निर्णय लिया है. इसको लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वागत करते हुए प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है.

Excise duty: आमजन के जीवन को सीधे प्रभावित करेगी
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया में किए अपने पोस्ट में कहा कि इस निर्णय से देश के प्रत्येक परिवार, किसान, श्रमिक और मध्यमवर्ग को व्यापक राहत मिलेगी. साथ ही उन्होंने कहा कि वैश्विक संकट के इस दौर में भी केंद्र सरकार द्वारा आम नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ न बढ़ने देना एक बड़ी संवेदनशील पहल है, जो आमजन के जीवन को सीधे प्रभावित करेगी.
Visite Also :- न विवाद, न हंगामा… एक दूल्हा, दो दुल्हन; कोंडागांव की अनोखी शादी
देशवासियों के प्रति समर्पण का सशक्त उदाहरण

Read Also:- bhopal sabse bada shivling: भोपाल के मुगलों के जमाने का सबसे बड़ा शिवलिंग क्या है इसका रहस्य…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्णय ले रही है. यह फैसला प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता, संवेदनशीलता और देशवासियों के प्रति समर्पण का सशक्त उदाहरण है.
READ MORE: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जाएंगे छिंदवाड़ा,दुर्घटना पीड़ितों से करेंगे मुलाकात
Read More:- Wealth Booster Vastu Tips: पैसा नहीं टिकता? अपनाएं ये आसान वास्तु उपाय…

