छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के विकास को नई रफ्तार देने के लिए 4 प्रमुख सड़कों के निर्माण के लिए कुल 12 करोड़ 69 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है.
इस निर्णय से जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क मजबूत होगा.. और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा.

बता दें की स्वीकृत सड़क परियोजनाओं में..
CM Vishnudev Sai gave a gift to Jashpur: 3 किलोमीटर लंबी कंडोरा से आराकोना पहुंच मार्ग के लिए 3 करोड़ 86 लाख रुपये
3 किलोमीटर लंबी माडो से ढेंगनी पहुंच मार्ग के लिए 3 करोड़ 77 लाख रुपये
सड़को की सौगात
1.9 किलोमीटर लंबी चराईडांड के मलेरिया बस्ती से NH-43 तक पहुंच मार्ग के लिए 2 करोड़ 20 लाख रुपये
और 2.86 किलोमीटर लंबी बेहराखार अटल चौक से कुरूमढ़ोड़ा तक पहुंच मार्ग के लिए 3 करोड़ 76 लाख रुपये शामिल हैं..
ये बहुत बड़ी सौगात है जिससे छत्तीसगढ़ के लोगों में खुशी देखने को मिल रही है.

जानकारी के अनुसार इन सड़कों के निर्माण से दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में यातायात सुविधाजनक होगा, और व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पहुंच आसान हो सकेगी..
साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी आएंगे.
CM Vishnudev Sai gave a gift to Jashpur: सीएम विष्णुदेव साय के 2 साल के कार्यकाल में जशपुर जिले को सड़क निर्माण के लिए लगभग 1000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की जा चुकी है..
ग्रामीण अंचलों की तस्वीरें तेजी से बदल रही
इससे जिले का बुनियादी ढांचा मजबूत हुआ है. और ग्रामीण अंचलों की तस्वीरें तेजी से बदल रही है.
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि.. इन सड़कों से क्षेत्र की पर्यटन संभावनाओं को भी मजबूती मिलेगी.
महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही
और राज्य सरकार की यह पहल आदिवासी बहुल जिलों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और संतुलित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

