Chhattisgarh DSP Attack: छत्तीसगढ़ के सुकमा में पदस्थ DSP तोमेश वर्मा पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। दंतेवाड़ा में उनके ऊपर एक युवक और युवती ने चाकू से जानलेवा हमला किया। हमले में DSP को गंभीर चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दुर्ग के रहने वाले हैं आरोपी
जानकारी के मुताबिक, किसी पुरानी रंजिश के चलते DSP पर जानलेवा हमला किया गया। दोनों हमलावर दुर्ग जिले के रहने वाले हैं। वे सुकमा से DSP का पीछा करते हुए दंतेवाड़ा पहुंचे थे। हमले में अफसर गंभीर रूप से घायल हुए। उनके चेहरे पर भी गहरी चोट आई। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Chhattisgarh DSP Attack: DSP का किया पीछा
बता दे कि DSP तोमेश वर्मा काम के सिलसिले में दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय आए थे। इस दौरान दुर्ग के रहने वाले रमाशंकर साहू और रजनिशा वर्मा ने उनका पीछा किया। उसके बाद जैसे ही उनको मौका मिला DSP के ऊपर हमला कर दिया।
सिर और गले के पास गंभीर चोट
Chhattisgarh DSP Attack: डॉक्टरों ने बताया कि, DSP के सिर और गले के पास गंभीर रूप से चोट आई है। फिलहाल वो खतरे से बाहर है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हमलावर युवक और युवती को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अभी ये खुलासा नहीं हुआ है कि आखिर हमला क्यों किया गया।

