Diwali 2025 Lamp Placement: हिंदुओं में दिपावली सबसे महत्वपूर्ण त्योहार होता है। यह त्योहार कार्तिक माह की आमवस्या को मनाया जाता है। इस त्योहार की शुरुआत धनतेरस से शुरु हो जाता है। और भाई दूज तक मनाया जाता है। सभी लोग अपने घर की साफ-सफाई करते हैं। साथ ही घर के अंदर और बाहर दीपक भी जलाते हैं।
Read More: Mahasamund Chandi Mata Temple: एक ऐसा मंदिर जहां शाम को प्रसाद ग्रहण करने आते हैं भालू!
धार्मिक मान्यता के अनुसार, दीवली के दिन घर में दीपक जलाने से सुख-समृद्धि आती है। इस मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। ऐसे में कई लोग दीवाली के दिन घर के हर कमरे में दिए जला देते है। लेकिन क्या हर जगह दिए जलाना सही है, चलिए जानते है कहां – कहां दिए जलाते हैं।
तुलसी के पास दीपक जलाना शुभ…
हिंदु धर्म में तो वैसे हर रोज ही मां तुलसी के सामने दीपक जलाया जाता है, लेकिन दीवाली के दिन तुलसी के पास दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, तुलसी के पास दीपक जलाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसका प्रभाव जीवन में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है।
आंगन में दीपक जलाने से नहीं होगी धन की कमी…
घर के आंगन में दीपक जलाना भी बहुत लाभकारी है। ऐसा करने से व्यक्ति को कभी भी गरीबी का सामना नहीं करना पड़ता और घर में खुशहाली आती है। दीवाली के दिन घर के आंगन में जलते दिए से सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

मंदिर में दिए जलाना न भूलें…
दीवाली के दिन घर में या घर के पास बने मंदिर में दिए जरुर जलाएं। साथ ही मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। दीपक जलाने के बाद आरती और मंत्र जप करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इससे न केवल धन में वृद्धि होती है, बल्कि बिगड़े हुए काम भी पूरे होते हैं और जीवन में नई रोशनी आती है।

घर के दरवाजे और रसोई में दीपक रखें…
मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से घर में सकारात्म ऊर्जा का आगमन होता है और धन-समृद्धि बढ़ती है।

रसोई में दीपक जलाने से मां अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है। घर में कभी भी अन्न की कमी नही होती है।

