150th anniversary of national song Vande Mataram: छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग की ओर से राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर राज्यभर में 4 चरणों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है.
बता दें की द्वितीय चरण में कार्यक्रमों का आयोजन 19 से 26 जनवरी 2026 तक किया जाएगा.
जानकारी के अनुसार.. गणतंत्र दिवस के दिन रायपुर में राज्यपाल और जगदलपुर में मुख्यमंत्री साय के मुख्य आतिथ्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे.
साथ ही राज्य के सभी जिला मुख्यालयों, ब्लॉक मुख्यालयों, ग्राम पंचायतों और तमाम स्कूल-कॉलेजों में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के पश्चात बड़े पैमाने पर सामूहिक वंदे मातरम् गायन किया जाएगा.
150th anniversary of national song Vande Mataram: इन कार्यक्रमों में मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि की मौजूद रहेंगे.
19 से 26 जनवरी तक होंगे कई आयोजन
द्वितीय चरण में 19 से 26 जनवरी तक राज्य के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एवं गाइड की सहभागिता के साथ वंदे मातरम् से संबंधित संगीतमय प्रस्तुतियां प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी.
बता दें की राज्य पुलिस बैंड द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर वंदे मातरम् एवं देशभक्ति गीतों पर आधारित प्रस्तुतियां दी जाएगी.
साथ ही सार्वजनिक और निजी सहभागिता के तहत प्रदेश में वंदे मातरम् ऑडियो-वीडियो बूथ स्थापित किए जाएंगे, जिसके माध्यम से नागरिक अपनी आवाज में वंदे मातरम् का गायन रिकॉर्ड कर अभियान के पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे.
150th anniversary of national song Vande Mataram: आयोजन का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना
प्रथम चरण का आयोजन 7 से 14 नवंबर 2025 को सफलतापूर्वक किया जा चुका है. अब वहीं तृतीय चरण 7 से 15 अगस्त 2026 तक हर घर तिरंगा अभियान के साथ संचालित किया जाएगा.
चतुर्थ चरण का आयोजन 1 से 7 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। भारत सरकार, संस्कृति मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप यह आयोजन ग्राम पंचायत, जनपद,
जिला एवं राज्य स्तर पर व्यापक जनभागीदारी के साथ कार्यक्रमों को संपन्न कराया जाएगा, जिसका उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रगीत के प्रति भावनात्मक जुड़ाव और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना है।

