Sai government completed two years: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी प्रथम मंत्रिपरिषद बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 18 लाख आवासों की स्वीकृति के निर्णय के 2 साल पूरे हाने पर एक कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया..

इस दौरान उन्होंने प्रदेश में 10,000 आजीविका डबरी निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया.
बता दें की कार्यक्रम में कवर्धा जिले के जनमन आवास योजना के हितग्राहियों और नारायणपुर जिले के आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के लिए..
आजीविका डबरी के स्वीकृति

संचालित विशेष परियोजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आजीविका डबरी के स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए.
जानकारी के अनुसार प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत साल 2016 से 2026 की अवधि के लिए 26.27 लाख आवासों के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 24.37 लाख आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं,
Sai government completed two years: जिनमें से 17.14 लाख आवास पूरे हो चुके हैं.
बता दें की प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का शुभारंभ अप्रैल 2016 में किया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराना है.
और इसमें आवास 1.20 लाख रूपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है.
सीएम साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा विगत दो वर्षों के अल्प कार्यकाल में ही लगभग 8 लाख आवासों का निर्माण पूर्ण किया गया है. यह उपलब्धि राज्य में आवास निर्माण की गति को दर्शाती है.
मोर गांव-मोर पानी महाअभियान
Sai government completed two years: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत प्रदेश में 10,000 आजीविका डबरी निर्माण का कार्य मोर गांव-मोर पानी महाअभियान के अंतर्गत क्रियान्वित किया जा रहा है.
आजीविका डबरी परियोजना से ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन, सिंचाई सुविधा में वृद्धि, मत्स्य पालन, बत्तख पालन, वृक्षारोपण एवं सिघाड़ा उत्पादन जैसी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

