Kondagaon Car Truck Accident: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मसोरा टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो खड़े ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो परिवार के 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में से 3 की हालत नाज़ुक बताई जा रही है, जिन्हें जगदलपुर रेफर किया गया।
फिल्म देखकर लौट रहे थे मृतक
Kondagaon Car Truck Accident: दरअसल, 18 नवंबर की रात को बड़े डोंगर गांव के रहने वाले 11 लोग छत्तीसगढ़ फिल्म ‘माटी’ देखने के लिए गए थे। फिल्म खत्म होने के बाद कार से अपने गांव बड़े डोंगर लौट रहे थे। वह मसोरा टोल प्लाजा के पास ही पहुंचे थे कि हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि मसोरा टोल प्लाजा के पास एक ट्रक खड़ा था। इसी ट्रक में तेज रफ्तार कार जा घुसी। हादसा इतना भयंकर था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई। इसमें कुछ के माथे, हाथ और कुछ के सीने पर चोटें आईं हैं।

वहीं 5 लोग घायल हैं, 3 लोगों को जगदलपुर रेफर किया गया है, जबकि 2 लोगों का कोंडागांव में ही इलाज चल रहा है। वहीं एक मृतक और 5 घायलों की पहचान नहीं हो पाई।
Read More: 1 करोड़ का नक्सली ढेर..कई बड़े हमलों का मास्टरमाइंड था माड़वी हिड़मा
Kondagaon Car Truck Accident: खराब था ट्रक
हादसे के बाद मसोरा टोल प्लाजा प्रबंधन ने कहा कि ट्रक खराब हो गया था। उसे हटाने के लिए क्रेन नहीं मिल रहा था, जिससे ट्रक को हटाया नहीं गया। अगर क्रेन मिल जाता तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता। टोल प्लाजा प्रबंधन ने लापरवाही स्वीकार की है।

