Chhattisgarh Investment Proposals: अहमदाबाद में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट मीट में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देश के शीर्ष उद्योगपतियों और बिजनेस लीडर्स से राज्य में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि “उद्योग, निवेश और नवाचार की धरती गुजरात में आकर मैं बेहद उत्साहित हूं। गुजरात के कण-कण में उद्यम बसता है, और दुनिया का कोई ऐसा कोना नहीं जहां गुजराती भाइयों की मौजूदगी न हो।” उन्होंने यह भी कहा कि गुजरात और छत्तीसगढ़ मिलकर विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे।
हमारी नई उद्योग नीति के प्रभाव से मात्र 10 महीनों में ही ₹7.5 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनमें से कई परियोजनाओं पर कार्य तेजी से शुरू हो चुका है। pic.twitter.com/TIINXGTL3v
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) November 11, 2025
33 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव
इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को लगभग 33,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न क्षेत्रों जैसे थर्मल पावर प्लांट, ग्रीन स्टील मैन्युफैक्चरिंग, सोलर सेल प्रोजेक्ट, फार्मास्युटिकल उत्पाद और मेडिकल फूड सप्लीमेंट से जुड़ी बड़ी कंपनियों को निवेश प्रस्ताव पत्र (इन्वेस्टमेंट लेटर्स) सौंपे। इन निवेश प्रस्तावों से राज्य में लगभग 10,532 से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात जिस तरह देश और दुनिया की अर्थव्यवस्था को गति दे रहा है, उसी दिशा में छत्तीसगढ़ भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि “गुजरात के पास उद्यम है, तो छत्तीसगढ़ के पास ऊर्जा, खनिज, कुशल जनशक्ति और आकर्षक औद्योगिक नीति है, जो निवेशकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं।”
Chhattisgarh Investment Proposals: ऊर्जा और उद्योग
साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ कोयला उत्पादन में देश में दूसरे स्थान पर है। हाल ही में आयोजित एनर्जी समिट में राज्य को ₹3.5 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। राज्य में थर्मल, हाइडल, सोलर और वन आधारित उद्योगों की अपार संभावनाएं हैं।
Chhattisgarh Investment Proposals: उन्होंने यह भी बताया कि नवा रायपुर को तेजी से आईटी और एआई डेटा सेंटर हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। इससे प्रदेश डिजिटल अर्थव्यवस्था और आधुनिक तकनीकी निवेश के क्षेत्र में अग्रणी बन सकेगा।

