CG Naxali 10 kg IED: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने बड़ी नक्सली साजिश को नाकाम कर दिया। लगातार जवानों की कार्रवाई से नक्सलियों में भारी बौखलाहट देखने को मिल रही है। हाल ही में छत्तीसगढ़–आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर हुई मुठभेड़ में हिड़मा और उसकी पत्नी राजे के मारे जाने के बाद नक्सली निराश हो गए हैं और सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए साजिशें रच रहे हैं।
10 किलो IED किया प्लांट
बता दे कि, चिहका–उसपरी रोड पर माओवादियों ने 10 किलो का कमांड IED प्लांट किया था, जो जवानों को मिला। समय रहते इस विस्फोटक को बरामद कर निष्क्रिय कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, IED स्टील टिफिन में छुपा रखा था। भैरमगढ़ थाना और BDS टीम सर्चिंग पर थी, तभी इलेक्ट्रिक तार दिखने पर यह सफलता हाथ लगी।

CG Naxali 10 kg IED: माओवादी की आवाजाही कम
बीजापुर जिला पुलिस के अधिकारियों ने पेट्रोलिंग टीम की सतर्कता की तारीफ की और इस बात पर जोर दिया कि सिक्योरिटी ग्रिड के तहत तेज एंटी-माओवादी ऑपरेशन, सड़क बनाने और इलाके पर कब्जा करने की एक्सरसाइज ने इलाके में CPI (माओवादी) कैडरों की आवाजाही और ऑपरेशनल जगह को बहुत कम कर दिया है।
Read More: नरसिंहपुर की माटी का लाल आशीष शर्मा शहीद, 2 महीने बाद होनी थी शादी

