Ganesh Chaturthi 2025: हिंदू धर्म में कथा और पूजा – पाठ के दौरान फूलों का विशेष महत्व होता है। किसी भी देवी – देवता की आराधना फूलों के बिना अधूरी मानी जाती है। गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा का भक्तगण बहुत धूम – धाम से स्वागत करते हैं। कहा जाता है कि गणेश जी की पूजा में फूलो को अर्पित करना अनिवर्य होता है।
Read More: Avoid These Mistakes in Ganesh Puja: भूलकर न करें ये गलतियां, नहीं तो रुष्ट हो सकते हैं बप्पा..
अगर आप उनके प्रिय फूल को अर्पित करते हैं इससे बप्पा बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। आइए जानते हैं उन 5 फूलों के बारें में जो भगवान को काफी प्रिय है और उन पुष्पो को अर्पित करने से घर में सुख, समृद्धि आती है। और तो और विवाह भी जल्दी हो जाता है।
पूजा में फूलों का महत्व…
शास्त्रों के अनुसार, हर एक फूल का अपना एक विशेष महत्व होता है। भगवान गणेश की उपासना में फूल का विशेष महत्व होता है, क्योकि उन्हें प्रथम पूज्य देवता मानते है, जब भी कोई नया काम करने जाते है तो सर्वप्रथम भगवान गणेश की पूजा करते हैं। बता दें कि हम अपनी मनोकामना के हिसाब से बप्पा को पुष्प अर्पित कर सकते हैं। जैसे गेंदे का अपना महत्व गुड़हल का अपना महत्व तो चलिए आज हम आपको बताएंगे की किस फूल को चढ़ाने से कौन सी मनोकामना पूरी होती है।
भगवान गणेश को प्रिय हैं ये 5 फूल..
गेंदे का फूल…
भगवान गणेश को गेंदे का फूल बहुत प्रिय होता है। उनकी पूजा करते समय गेंदे का फूल जरुर अर्पित करें। मान्यता है कि गेंदे का फूल बप्पा को अर्पित करने से वो जल्दी प्रसन्न हो जाते है। इससे आरोग्य की प्रप्ति होती है। और आर्थिक संकट दूर होते हैं।

गुड़हल का फूल…
लाल रंग का गुड़हल का फूल भी गणेश भगवान को बहुत प्रिय होता है। इस पुष्प को अर्पित करना काफी शुभ मांगा जाता है। मान्यता है कि गुड़हल का फूल बप्पा को चढ़ाने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। और जीवन में समृद्धि का मार्ग भी प्रशस्त होता है। साथ ही भक्त के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।

पारिजात का फूल…
पारिजात या हरसिंगार का फूल भी गणपति बप्पा को चढ़ाया जाता है। खासकर जो भी संतान सुख से वंचित हैं। उन्हें भगवान गणेश को पारिजात का फूल जरुर चढ़ाना चाहिए। मान्यता है कि पारिजात का पुष्प अर्पित करने से संतान सुख की प्राप्ति होती हैं ।

कंद का फूल…
गणेश जी को कंद का फूल चढ़ाने से जीवन में सुख और शांति बनी रहती है। यह परिवार में प्रेम और मधुरता का प्रतीक है। इसे अर्पित करने से घर – परिवार में आपसी संबंध मजबूत होते हैं औऱ कलह दूर होती है।
अपराजिता का फूल…
यह फूल उन लोगों के लिए मददगार शाबित हो सकता है, जिन लोगों की शादी में रुकावटे आ रहीं हैं। मान्यता है की अपराजिता का फूल अर्पित करने से विवाह में आ रहीं सारी रुकावटे खत्म हो जाती है। और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है।

Note – The information in this article is based on traditional beliefs and scriptures. It is meant only for general awareness. We do not claim authenticity of any personal faith or ritual. Readers are advised to consult their family traditions or spiritual guide before following any religious practice.

