उज्जैन। उज्जैन रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे यार्ड में प्रस्तावित रिमॉडलिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 11 से 15 अक्टूबर तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस दौरान करीब 52 ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्गों से किया जाएगा। वहीं, कुछ ट्रेनें पूरी तरह निरस्त रहेंगी, जबकि कई ट्रेनों को आंशिक रूप से संचालित करने का फैसला लिया गया है।

रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना के अनुसार, रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के तहत प्लेटफॉर्म नंबर 7 और 8 को आपस में जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही रेलवे की परिचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जरूरी तकनीकी कार्य किए जाएंगे।

इस बदलाव का असर उज्जैन आने और यहां से दूसरे शहरों के लिए रवाना होने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा।

उज्जैन से चलने वाली ये 4 ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे के अनुसार, ब्लॉक और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण निम्नलिखित ट्रेनों का संचालन निर्धारित अवधि में बंद रहेगा।

ट्रेन नंबरट्रेन का नामप्रभावित तारीख
19341नागदा-बीना एक्सप्रेस11 से 15 अक्टूबर
19342बीना-नागदा एक्सप्रेस12 से 16 अक्टूबर
69214इंदौर-उज्जैन पैसेंजर11 से 15 अक्टूबर
69213उज्जैन-इंदौर पैसेंजर11 से 15 अक्टूबर

कई ट्रेनों का संचालन बीच के स्टेशनों तक सीमित

रिमॉडलिंग कार्य के दौरान कुछ ट्रेनों को उनके निर्धारित गंतव्य तक नहीं चलाया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट करने का निर्णय लिया है।

11 से 15 अक्टूबर तक प्रभावित ट्रेनें:

ट्रेन नंबरट्रेनसंचालन में बदलाव
69211उज्जैन-इंदौर पैसेंजरफतेहाबाद चंद्रावतीगंज तक चलेगी
69212इंदौर-उज्जैन पैसेंजरफतेहाबाद चंद्रावतीगंज पर समाप्त
69231उज्जैन-चित्तौड़गढ़ पैसेंजरफतेहाबाद चंद्रावतीगंज तक चलेगी
69232चित्तौड़गढ़-उज्जैन पैसेंजरफतेहाबाद चंद्रावतीगंज पर समाप्त
59306उज्जैन-इंदौर पैसेंजरविक्रमनगर तक चलेगी
59320भोपाल-उज्जैन पैसेंजरमक्सी पर समाप्त
59319उज्जैन-भोपाल पैसेंजरमक्सी से रवाना होगी
19340भोपाल-दाहोद एक्सप्रेसनागदा से रवाना होगी
19339दाहोद-भोपाल एक्सप्रेसनागदा पर समाप्त
59388इंदौर-नागदा पैसेंजरविक्रमनगर पर समाप्त
59387नागदा-इंदौर पैसेंजरविक्रमनगर से रवाना होगी

11 अक्टूबर को विशेष बदलाव:

  • ट्रेन नंबर 19324 बीना-नागदा एक्सप्रेस मक्सी स्टेशन पर ही समाप्त होगी।

52 ट्रेनों के बदले जाएंगे रास्ते

रेलवे यार्ड में होने वाले तकनीकी कार्य का असर लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों पर भी पड़ेगा। इस दौरान करीब 52 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा।

उज्जैन की ओर आने वाली प्रमुख ट्रेनें (अप दिशा):

  • 10 से 14 अक्टूबर: ट्रेन नंबर 20156 नई दिल्ली-डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस नागदा, रतलाम, फतेहाबाद चंद्रावतीगंज और इंदौर के रास्ते चलेगी।
  • 13 अक्टूबर: ट्रेन नंबर 20416 इंदौर-वाराणसी एक्सप्रेस देवास और मक्सी होकर संचालित होगी।
  • 15 अक्टूबर: ट्रेन नंबर 20414 इंदौर-वाराणसी एक्सप्रेस देवास और मक्सी मार्ग से चलेगी।

उज्जैन से बाहर जाने वाली प्रमुख ट्रेनें (डाउन दिशा):

  • 11 से 15 अक्टूबर: ट्रेन नंबर 20155 डॉ. अंबेडकर नगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस इंदौर, फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, रतलाम और नागदा होकर संचालित होगी।
  • 12 अक्टूबर: ट्रेन नंबर 20415 वाराणसी-इंदौर एक्सप्रेस मक्सी और देवास के रास्ते चलेगी।

इसके अलावा अन्य अप और डाउन ट्रेनों के मार्गों में भी परिचालन संबंधी बदलाव किए गए हैं।

कुछ ट्रेनें देरी से चलेंगी, यात्रियों को करना होगा इंतजार

रेलवे के ब्लॉक कार्य के चलते कुछ ट्रेनों को निर्धारित समय से देरी से चलाने और रेगुलेट करने का निर्णय लिया गया है।

ट्रेन नंबरट्रेन का नामदेरी
20911इंदौर-नागपुर वंदे भारत25 मिनट
19166/19168साबरमती एक्सप्रेस30 मिनट
15046ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस1 घंटा
22196बांद्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एक्सप्रेस50 मिनट

इनमें वंदे भारत ट्रेन 11, 13, 14 और 15 अक्टूबर को प्रभावित रहेगी। साबरमती एक्सप्रेस 10 से 14 अक्टूबर, ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस 12 अक्टूबर और बांद्रा टर्मिनस-झांसी एक्सप्रेस 14 एवं 15 अक्टूबर को प्रभावित होगी।

प्लेटफॉर्म 7 और 8 को जोड़ने की तैयारी, नया कंट्रोल टावर भी तैयार

उज्जैन रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और रेल संचालन को बेहतर बनाने के लिए आधारभूत ढांचे में बदलाव किए जा रहे हैं। यार्ड रिमॉडलिंग के तहत प्लेटफॉर्म नंबर 7 और 8 को आपस में जोड़ा जाएगा। इससे भविष्य में इन प्लेटफॉर्म से ट्रेनों का संचालन अधिक सुविधाजनक हो सकेगा।

इसके अलावा प्लेटफॉर्म नंबर 8 के पीछे नया कंट्रोल टावर भवन तैयार किया गया है। वर्तमान कंट्रोल टावर प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर पुराने जीआरपी थाना भवन के पास स्थित है। नए टावर में आधुनिक मशीनरी, सभी प्लेटफॉर्म की कनेक्टिविटी, सिग्नलिंग और केबलिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

यात्रा से पहले जरूर चेक करें ट्रेन का स्टेटस

रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

इसके लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES मोबाइल ऐप या रेलवे हेल्पलाइन की मदद ली जा सकती है। खासतौर पर यह जांचना जरूरी है कि संबंधित ट्रेन का रूट बदला गया है, उसे शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है या उसके संचालन में कोई अन्य बदलाव हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *