Saturday Spiritual Tips: शनि देव का दिन शनिवार होता है, इस दिन विशेष रूप से शनि देव की पूजा और उनकी कृपा प्राप्ति के लिए समर्पित माना जाता है। शनि देव को न्याय, कर्म और अनुशासन के देवता माना जाता है।
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, शनिदेव को काला और नीला अत्यंत प्रिय होता हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल उठता है, कि शनिवार को काले रंग के वस्त्र पहनना चाहिए या नहीं। आइए जानते हैं कि शनिवार को काला कपड़ा पहनने से क्या लाभ होते हैं।
शनिवार को काले रंग पहनने के फायदे
स्वास्थ्य में होगा सुधार
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, शनि देव का स्वास्थ्य से भी संबंध है। काले कपड़े पहनने से शनि देव की कृपा से व्यक्ति का स्वास्थ्य बेहतर रहता है और शनि दोष की वजह से उत्पन्न स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलती है।
शनि दोष से राहत
यदि किसी की कुंडली में शनि कमजोर या अशुभ स्थिति में है, तो शनिवार को काले कपड़े पहनने से शनि के दुष्प्रभाव कम सकते हैं और इससे सकारात्मक परिणाम भी मिलते हैं।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
काले रंग को शनि देव का प्रिय रंग माना जाता है। शनिवार के दिन काले रंग के कपड़े पहनने से शनि देव की कृपा से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। और धन संबंधी परेशानियां दूर होती है।
शिक्षा और बुद्धि में वृद्धि
मान्यता है कि, शनि देव की कृपा से व्यक्ति की एकाग्रता और समझ बढ़ती है, साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलती है। शनिवार को काले कपड़े पहनने से बुद्धिमत्ता में वृद्धि होती है और अध्ययन में मन लगता है ।
वैवाहिक जीवन में सुख
शनिवार को काले कपड़े पहनने से वैवाहिक जीवन में सुख और सामंजस्य बना रहता है। शनि देव की कृपा से दांपत्य जीवन में खुशियां आती हैं।
इन लोगों को काले रंग को पहनने से बचे
नीच शनि वाले जातक
यदि किसी की कुंडली में शनि नीच राशि में स्थित है, तो शनिवार को काले कपड़े पहनना अशुभ हो सकता है। ऐसे जातकों को इस दिन काले कपड़े पहनने से बचना चाहिए ।
शनि की साढ़ेसाती या ढैया से प्रभावित लोग
जिनकी कुंडली में शनि की साढ़ेसाती या ढैया चल रही है, उन्हें शनिवार को काले कपड़े पहनने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे शनि की स्थिति और बिगड़ सकती है ।
लाल रंग से बचे
शनिवार को लाल रंग के कपड़े पहनना शनि देव को अप्रिय माना जाता है। इसलिए इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए ।
Also Read- Saturday Lucky Color: शनिवार के दिन पहने इस रंग के कपड़े, मिलेगी शनि देव की कृपा!

