chhindwara hadsa update: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ तहसील स्थित ग्राम करेर का दौरा कर बस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाते हुए सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

परिजनों से मुलाकात
मुख्यमंत्री ने घटनास्थल के निकट पहुंचकर पीड़ित परिवारों की दशा स्वयं समझी। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह उनके साथ खड़ी है। डॉ. यादव ने मृतकों के आश्रितों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और तत्काल राहत राशि वितरित करने के निर्देश दिए।
chhindwara hadsa update:घायलों के इलाज का भरोसा
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दुर्घटना में घायल हुए लोगों का बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि घायलों को अस्पताल में किसी भी सुविधा की कमी न हो। मुख्यमंत्री ने कहा, “प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है।”
30 से अधिक लोग गंभीर
बता दें की मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। दरअसल CM के कार्यक्रम से लौट रही यात्रियों से भरी बस सिमरिया के पास एक पिकअप वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में दोनों वाहनों के ड्राइवर सहित कुल 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
रामदास पराने और सिया इवनाती के शव को दफनाकर अंतिम विदाई दी गई। दौलत फरकाडे, भागवंती विश्वकर्मा और शकुन यादव का दाह संस्कार किया गया। सिया की बेटी शीताली बोली- मां को मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यक्रम में जबरदस्ती ले गए थे।
सहायता का भरोसा
हादसे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री मोहन करेर गांव पहुंचे। उन्होंने गांव में मृतकों और घायलों के परिजनों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा सुनी। शोक संतप्त परिवारों के बीच बैठकर मुख्यमंत्री ने उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं। कठिन घड़ी में हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

