Maihar Maa Sharda Temple: देशभर में कई मंदिर है, ऐसे में मध्यप्रदेश के सतना शहर से करीब 33 किमी. की दूरी पर मैहर में एक शारदा माता का ऐसा मंदिर है, जहां आज भी आल्हा और उदल माता रानी की पूजा करने आते है। यह मंदिर देशभर में मैहर की माता शारदा के नाम से प्रसिद्ध है।
सैकड़ो सीढ़ियों के चढ़ने के बाद होते मां के दर्शन
मां शारदा का मंदिर विंध्याचल पर्वत पर बना हुआ है, जहां गुफा में 50 वर्षों से लगातार अखंड ज्योत जल रही है, लेकिन अखंड ज्योत के बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं. हिन्दू धर्म में मैहर गुफा का विशेष महत्व है. अखंड ज्योत के दर्शन मात्र से श्रद्धालुओं के सभी पाप धुल जाते हैं।

इस मंदिर की खास बात यह है, यहां 12 महिने भक्तों का तांता लगा रहता है।
रहस्यों से भरा मंदिर
मंदिर से जुडे कई अनसुलझे रहस्य है जो आज भी रहस्य बने हुए है, मां शारदा के मंदिर में मंदिर खुलने से पहले मां की प्रतिमा पर पुष्प चढ़े हुए और पूजा की हुई मिलती है। भक्त बताते हैं कि, इतना ही नहीं मंदिर के बंद होने के बाद कई बार अंदर से घंटियों की आवाज सुनाई देती है। मान्यता है कि इनकी कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर मां ने अमरत्व का वरदान दिया था।

मान्यता है कि, जब माता रानी के पट बंद रहते हैं, तो हर रोज सुबह-सवेरे मां शारदा के परम भक्त आल्हा और उदल हर रोज यहां आकर मां शारदा की पूजा-अर्चना करते हैं।
नवरात्रि में लगता है मेला
मैहर में हर साल नवरात्रि में 9 दिनों तक मेले का आयोजन किया जाता है। देश के कोने कोने से प्रतिदिन लाखों की तादाद श्रद्धालु अपनी अपनी मनोकामनाएं लेकर माता के करने आते हैं। मां शारदा देवी सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। यहां पर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार से परेशानी ना हो उसके लिए प्रशासन पूरी तरीके से 9 दिनों तक चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के साथ मुस्तैद रहेगा।

प्रमुख शक्तिपीठों में से एक
मध्य प्रदेश के शारदा माता के मंदिर को प्रमुख शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जब भगवान शिव माता सती के पार्थिव शरीर को लेकर जा रहे थे, तब इसी स्थान पर देवी के गले का हार गिरा था। इसी वजह से इस जगह का नाम ‘माई का हार’ पड़ा, जो आगे चलकर ‘Maihar’ के नाम से प्रसिद्ध हो गया।
मान्यता है कि, जहां-जहां देवी सती के शरीर के अंग गिरे, वे स्थान “शक्ति पीठ” कहलाए। पूरे देश में ऐसे कुल 51 शक्तिपीठ माने जाते हैं।
Also Read- Ramvan Hanuman Temple Mp: रामवन ऐसा स्थान जहां दीवारों में लिखी है पूरी रामायण!

