amit shah raipur meeting: देश से नक्सलवाद के खात्मे को लेकर अब बात सिर्फ रणनीति की नहीं, अंतिम फैसलों की है। रविवार को रायपुर में केंद्र सरकार और नक्सल प्रभावित राज्यों के बीच निर्णायक बैठकों का दौर शुरू हुआ, जिसकी अगुवाई खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर रहे हैं। माना जा रहा है कि यह बैठक मार्च 2026 की तय समय-सीमा से पहले की सबसे अहम समीक्षा है।
amit shah raipur meeting: सुरक्षा, इंटेलिजेंस और ऑपरेशन की समीक्षा
सुबह शुरू हुई पहली उच्चस्तरीय बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा, गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस महानिदेशक सहित कई नक्सल प्रभावित राज्यों के डीजीपी, गृह सचिव और शीर्ष सुरक्षा अधिकारी मौजूद हैं। बैठक में जमीन पर हालात की सीधी रिपोर्ट रखी गई और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई पर चर्चा चल रही है.बैठक में नक्सल प्रभावित इलाकों की मौजूदा सुरक्षा स्थिति, इंटेलिजेंस नेटवर्क को और मजबूत करने, सुरक्षाबलों के ऑपरेशन की रफ्तार और बचे हुए संवेदनशील इलाकों में कार्रवाई तेज करने जैसे मुद्दों पर विस्तार से बात हो रही है। लक्ष्य साफ है, तय समय-सीमा के भीतर नक्सलवाद के आखिरी गढ़ों को खत्म करना।
amit shah raipur meeting: दिनभर मेराथन बैठक में बड़े फैसले
पहली समीक्षा बैठक दोपहर 12:45 बजे तक चलेगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे तक दूसरी बैठक होगी। दोपहर 2 से 3 बजे तक लंच ब्रेक रहेगा, जबकि शाम 3 से 4:15 बजे तक फिर उच्चस्तरीय चर्चा होगी। शाम 5 से 6:10 बजे तक छत्तीसगढ़ @ 25 – शिफ्टिंग द लेंस” विषय पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्य के विकास और भविष्य की दिशा पर मंथन होगा।
दो बड़े एजेंडों पर फैसला
उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा के मुताबिक, यह 31 मार्च 2026 की डेडलाइन से पहले की अंतिम बड़ी समीक्षा बैठक है। इसमें दो प्रमुख मुद्दों पर फोकस है। पहला, देश को पूरी तरह सशस्त्र नक्सलवाद से मुक्त करने की ठोस रणनीति। दूसरा, बस्तर सहित नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लंबे समय से अटके विकास कार्यों को गति देने का रोडमैप।
अबतक के नक्सल विरोधी अभियान
बस्तर का लगभग 95 प्रतिशत क्षेत्र हिंसा मुक्त
वर्ष 2025 में मुठभेड़ों में 317 माओवादी ढेर
11 शीर्ष माओवादी नेता मारे गए
1973 माओवादी मुख्यधारा में लौटे
135 नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए
आज और कल के शाह के कार्यक्रम
गृह मंत्री अमित शाह बस्तर में आयोजित पंडुम महोत्सव के समापन कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। इस महोत्सव का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया था। शाम 4:30 बजे: होटल मेफेयर में राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में सहभागिता

