Shree Ramlala Pratima: एक गुमनाम भक्त ने अयोध्या मंदिर में श्रीराम लला की स्वर्ण प्रतिमा दान में दी है। यह प्रतिमा हीरे -पन्ने से जड़ी स्वर्ण प्रतिमा है, जो देखने में बेहद भव्य और आकर्षक है। प्रतिमा का तेज इतना अलौकिक है, जिसे देखकर आपको आत्मिक संतोष की अनुभूति होगी। यह एक अटूट भक्ति और श्रद्धा का प्रतीक है। इस भक्ति को देख हर कोई जानने के लिए उत्सुक है कि आखिर प्रतिमा भेजने वाला भक्त कौन है?
Read More: The largest statue of Parashurama Mp: इस शहर मे विराजमान है देश की सबसे बड़ी परशुराम की प्रतिमा!
अयोध्या में जल्द स्थापित की जाएगी प्रतिमा
कर्नाटक से आई प्रतिमा की जल्द ही अयोध्या परिसर में स्थापना कराई जाएगी। पहले इस प्रतिमा का भव्य रुप से अनावरण किया जाएगा और देश के कोने- कोने से संतों को आमंत्रित किया जाएगा। फिर शुभ मुहूर्त में प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा।

रिपोर्ट के अनुसार, आयोध्या मंदिर के ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि – अब तक इसका पता नहीं चल पाया है कि इस प्रतिमा को आखिर किसने भेजा।
स्वर्ण से बनी भव्य प्रतिमा
यह स्वर्ण से बनी भगवान श्री रामलला की प्रतिमा लगभग 10 फीट ऊंची और 8 फीट चौड़ी है, इस प्रतिमा की कीमत लगभग 200 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसका वजन लगभग 5 क्विंटल है। बता दें कि यह प्रतिमा शुद्ध सोने से निर्मित की गई है। और इस प्रतिमा को हीरे – पन्ने और मोतियों से सजी यह प्रतिमा बेहद खूबसूरत है। इस प्रतिमा में दक्षिण भारतीय शिल्पकला की कलाकारी साफ दिखाई दे रही है।

5-6 दिन में अयोध्या पहुंची प्रतिमा
श्रीरामलला जी की प्रतिमा कर्नाटक से आई है। यह प्रतिमा लगभग 1750 किलोमीटर की दूरी तय कर अयोध्या पहुंची है। यह प्रतिमा लगभग 5-6 दिन में मंगलवार की शाम 3.30 बजे पहुंची। परिसर में बुधवार 24 दिसंबर को इस प्रतिमा को खोला गया।

