Offer These Things to Hanumanji: भगवान हनुमान को अमरता का वर्धन दिया गया था, उन्हें पृथ्वी पर अमर माना जाता है, भगवान हनुमान को सब संकट हरने वाले उन्हें संकटमोचन कहा जाता है, कहते भगवान को बिना किसी दिखावे के सच्चे दिल से अगर कोई वस्तु चढ़ाते हैं, तो आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। ऐसे में अगर आप कुछ वस्तुएं गुप्त रुप से भगवान को अर्पित करने से प्रभु की कृपा प्राप्त होती है।
Read More: 3 Famous Shiva Temples in Bhopal: भोपाल के 3 बेहद प्रसिद्ध मंदिर, जिनकी कथाएं सुन हो जाएंगे हैरान!
कौन सी वस्तुएं बजरंगवली को करें अर्पित?
बजरंगबली को अगर आप बिना किसी को बताएं कुछ चीजे जैसे – लौंग , पीले वस्त्र, माचिस, तुलसी चढ़ाने से बजरंगबली की कृपा प्राप्त होती है। ऐसा करने से जीवन में सुख – शांति आती है, घर के क्लेश खत्म हो जाते हैं। इससे जीवन में सकारात्मकता आती है।
तुलसी चढ़ाने से घर में आती है पॉजिटीविटी
तुलसी को बेहद पवित्र पौधा माना गया है, भगवान श्रीकृष्ण और राम जी को यह बहुत प्रिय है, उनके भोग में भी तुलसी का पत्ता जरुर अर्पित करते हैं। ऐसे में हनुमान जी राम जी के भक्त है, तुलसी राम जी को प्रिय है, इसलिए राम भक्त हनुमान जी को भी तुलसी अर्पित की जाती है लेकिन अगर बिना किसी से बताए गुप्त रुप से हनुमान जी को तुलसी अर्पित करते है, तो मन में भक्ति भावना बढ़ जाती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

पीले वस्त्र हनुमान जी को प्रिय
अगर आप बिना किसी लालच के निस्वार्थ भाव से बजरंगबली को पीले वस्त्र अर्पित करते हैं, तो आपका दिमाग शांत रहता है, घर – परिवार में फैली अशांति दूर हो जाती है।

विशेषकर आप यह मंगलवार या शनिवार को करते हैं तो हनुमान जी आपकी मनोकामना जल्दी सुनते हैं। और घर में सुख – संपत्ति में वृद्धि होती हैं।
लौंग चढ़ाने का है विशेष महत्व
बजरंगबली के मंदिर में अगर आप गुप्त रुप से लौंग चढ़कार आते हैं तो आपके मन की सारी उलझने खत्म हो जाती है, और आप बिना कंफ्यूजन के अपने जीवन के सारे निर्णय ले पाते हैं। साथ ही काम में आ रही सारी रुकावटे खत्म हो जाती हैं।

मचिस चढ़ाने से होंगे ये फायदे
हनुमान जी को माचिस अर्पित करने से आपके मन में आने वाले सभी डर खत्म हो जाएंगे। अगर आप मंदिर में गुप्त रुप से माचिस चढ़ाकर आते हैं, तो उससे आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होता है।

माचिस को तेज और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। इसे अर्पित करने से आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ता है।
Note – The information in this article is based on traditional beliefs and scriptures. It is meant only for general awareness. We do not claim authenticity of any personal faith or ritual.

