Signs of Starting Good Times: हर किसी के जीवन में उतार – चढ़ाव आते रहते हैं। कभी समय खराब चल रहा होता है, तो कभी जिंदगी खुशियों से भरी होती है। अगर आपके जीवन में काफी कठिनाइयां आ रही हैं। और आप सोच रहें है आखिर मेरी लाइफ अच्छी कब होगी तो कुछ संकेतों से आपको पता चल सकता है कि आपकी लाइफ से सारी कठिनाइयां दूर होने वाली हैं और अब अच्चे दिन आने वाले हैं।
Read More: Radha Ashtami 2025 Vrat: राधाष्टमी के दिन आधे दिन का व्रत क्यो रहते हैं, जानिए पीछे की कथा…
सूत्रो के अनुसार, भोपाल निवासी पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बताते है कि कुछ संकेत हमें मिलते है जो की जीवन में अच्छा समय आने का संकेत देते हैं।

अगर सपने में हो भगवान के दर्शन..
अगर आप अपने सपने अपने आराध्य या किसी देवी – देवताओं को देखते हैं, इसका मतलब है आप पर भगवान की कृपा बनी हुई है। और आपके जीवन की सारी समस्याएं समाप्त होने वाली हैं। आपके सफलता में आने वाली रुकावटे भी दूर होने वाली हैं।

ब्रम्हा मुहूर्त में नींद खुलना शुभ…
अगर सुबह 3 से 5 बजे के बीच बिना किसी डिस्टर्बेंस के और बिना अलार्म के नींद खुलती है तो यह बहुत शुभ माना जाता है। कहते है यह आत्मा की जागरुकता और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का संकते है।
अचानक मन का हल्का और प्रसन्न होना..
जब आपको अचानक से काफी खुशी महसूस हो, आपका मन प्रसन्न और हल्का हो तो यह संकेत है कि जीवन से तनाव और कठिनाइयां दूर हो रहीं हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा के आने और नए अवसरों के मिलने का इशारा करता है।
बच्चों की मुस्कान मिलना…
यदि कोई बच्चा आपको देखकर अचानक मुस्कुराने लगे, तो इसे बहुत शुभ माना जाता है।

इसे भगवान का आशीर्वाद समझा जाता है, और इस बात का प्रतीक है कि जीवन में खुशियों की नई शुरुआत होने वाली है।
घर के आस – पास गाय का बार – बार आना…
गौ माता को हिंदू धर्म में पवित्र और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। यदि कोई गाय आपके घर के आस – पास बार – बार दिखाई देती है इसका मतलब यह है कि घर में सुख – शांति और सकारात्मक ऊर्जा के आने वाली है।

बार – बार भगवान नाम और मंदिर की घंटी का सुनाई देना…
अगर अचानक से भगवान का नाम सुनाई देने लगे। बार – बार मंदिर की घंटियां सुनाई दें।
तो इसका संकेत बहुत शुभ माना जाता है। कहते है यह दुखो के खत्म होने और जीवन की नई शुरुआत का संकेत होता है।
Note – The information in this article is based on traditional beliefs and scriptures. It is meant only for general awareness. We do not claim authenticity of any personal faith or ritual. Readers are advised to consult their family traditions or spiritual guide before following any religious practice.

