आज सरगुजा में अंबिकापुर पीजी कॉलेज में जनजातिय गौरव दिवस समारोह आयोजित किया गया.. जिसमें देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल हुईं..

Tribal Pride Day Celebration: कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने कहा की आदिवासी संस्कृति को जीवित रखना बहुत जरूरी है.. छत्तीसगढ़ के लोग हमेशा से अपनी संस्कृति और परंपरा को बनाए रखे हुए हैं, इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देती हूं..
मै जनजाति समाज की बेटी हूं-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
साथ ही उन्होंने कहा की मैं भी जनजाति समाज की बेटी हूं और जनजाति परिवार में जन्म लेने पर मुझे बहुत गर्व है… जनजाति समाज की परंपरा को मैं पहले भी जीती थी और अब भी जीती हूं..

इस दौरान राष्ट्रपति ने कहा की छत्तीसगढ़ राज्य को 25 साल हो गए है… और इसके लिए छत्तीसगढ़ के रहने वाले सभी लोगों को मैं बधाई देती हूं.. और भगवान बिरसा मुंडा के इस कार्यक्रम में शामिल होने और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ है…
5 दिन तक मनाया जनजाति गौरव दिवस
बता दें की अंबिकापुर में व्यापक स्तर पर 15 नवंबर से लेकर 20 नवंबर तक जनजाति गौरव दिवस मनाया गया है…
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल हुए.. उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की.. यहा के लोगों ने जो संघर्ष किया.. वो अमर है… आज का दिन सौभाग्य का दिन है.. कि राष्ट्रपति हमारे निमंत्रण पर सरगुजा के जनजातीय सम्मेलन में शामिल होने आई है..

Tribal Pride Day Celebration: सीएम ने कहा कि जनजाति समाज के लोग आजीविता तेंदूपत्ता से जुड़ी है… और इसलिए हमने तेंदूपत्ता का रेट 4 हजार से बढ़ा दिया और 5 हजार कर दिए है…
रायपुर में बनेगा जनजातीय संग्रहालय
उन्होंने कहा की अब सरकार इस समाज के लिए लगातार काम कर रही है.. और आगे भी करती रहेगी… और साथ ही प्रदेश की राजधानी रायपुर में जनजातीय संग्रहालय का निर्माण किया गया है…

