Shyam Sanwaliya Dham Mp: मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में एक ऐसा मंदिर है जहां भगवान खाटू श्याम के साथ – साथ सांवलिया सेठ और सालासर बालाजी के भी दर्शन कर सकते हैं। इस मंदिर को खरगोम जिले के धरगांव में लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से बनवाया गया। यहां लोग देश के हर कोने से दर्शन करने जाते हैं।
Read More: 3 Famous Shiva Temples in Bhopal: भोपाल के 3 बेहद प्रसिद्ध मंदिर, जिनकी कथाएं सुन हो जाएंगे हैरान!
बता दें कि , इस मंदिर में एक साथ को किसी के साथ भगवान खाटू श्याम , सांवलिया सेठ और सालासर बालाजी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा इस मंदिर में पिछले महिने ही कराई गई हैं।

इस मंदिर में क्या है खास?
मंदिर की सबसे खास बात यहीं है कि यहां श्री खाटू श्याम जी के साथ – साथ सांवलिया सेठ और सालासर बालाजी के भ दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होता है। तीनों भगवान की एक- एक कर के पूरे विधि – विधान के साथ पूजा की जाती है, जब आरती है, मजीरे, शंखनाद और जयकारों के साथ आरती संपन्न की जाती है। फिर भक्तों में प्रसाद वितरण किया जाता है।

कब हुई मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा
मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 29 अक्टूबर को रखा गया जो कि 2 नवंबर 2025 को संपन्न हुआ। मंदिर के पट 1 नवंबर को देव उठनी एकदशी के दिन खोले गएं। पूरे मंदिर को फूलो से सजाया गया।

प्राणप्रतिष्ठा के दौरान देशभर से कई संत – महात्मा यहां आएं और इस समारोह में शामिल हुए, जिसमें से प्रमुख संत महंत विजयरामदास, संतो के महामंडलेश्वर ईश्वरानंद ब्रह्यचारी, श्यामदास जी महाराज, महंत शशिगिरी , साध्वी विशुद्धानंद भारती दीदी ठाकुर जैसे संत शामिल हुए।
मंदिर का विशाल परिसर
बताया जा रहा है कि, मंदिर का परिसर बेहद विशाल हैं। इस मंदिर को 70 एकड़ के विशाल परिसर में बनाया गया है। यहां भव्य पंडाल, विश्राम स्थल, भोजनशाला और पार्किंग की व्यवस्था की गई। और जिस दिन प्राण प्रतिष्ठा हुई उस दिन रात के समय जमकर आतिशबाजी की गई।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के आखिर दिन हुए ये आयोजन
मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के आखिरी दिन 2 नवंबर को यज्ञ किया गया और भव्य रुप से विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। बताया जा रहा है, हर महिने विशेष धार्मिक आयोजन किए जाएंगे।

