Shivling in Home Vastu Rules: हिंदू धर्म में भगवान शिव को भोलेनाथ, महादेव के नाम से पुकारा जाता है। वो त्रिदेवों में से एक माने जाते है। शिवलिंग उनकी उपासना के लिए प्रमुख मुख्य प्रतीक माने जाते है। कई भक्त श्रद्धा से घर में शिवलिंग स्थापित करना चाहते हैं, लेकिन सवाल उठता है कि क्या यह शास्त्र और वास्तु के अनुसार सही है? आइए जानते हैं पूरी डिटेल।
शास्त्रों के अनुसार घर में शिवलिंग की स्थापना
हिंदू शास्त्रों में घर में शिवलिंग रखना संभव है, लेकिन कुछ शर्तों के साथ। अग्नि पुराण और शिव पुराण के अनुसार शिवलिंग की नियमित पूजा अनिवार्य है। बिना रुद्राभिषेक, जलाभिषेक या रोज पूजा के इसे रखने से दोष लग सकते हैं।

अंगूठे के आकार से छोटा शिवलिंग “पूजा योग्य” माना जाता है और शास्त्र इसे अनुमति देते हैं। बड़े शिवलिंग, जो मंदिरों में स्थापित किए जाते हैं, घर में रखना वर्जित है।
वास्तुशास्त्र के नियम क्या कहते हैं?
वास्तु के अनुसार शिवलिंग एक शक्तिशाली ऊर्जा केंद्र है, इसलिए इसकी स्थापना विशेष नियमों से करनी चाहिए। शिवलिंग को घर के पूजा कक्ष में ईशान कोण में मुख उत्तर या पूर्व की ओर करके रखें।
आकार- अंगूठे से बड़ा शिवलिंग न रखें, क्योंकि उसकी ऊर्जा घर के लिए नियंत्रित करना मुश्किल होता है।
बड़े शिवलिंग या गलत जगह पर रखने से परिवार में कलह, तनाव या आर्थिक परेशानी हो सकती है।
पंडितों और आचार्यों की सलाह
सूत्रो के अनुसार, अगर आप शिवलिंग रख रहे हैं तो रोज जल चढ़ाना, मंत्र जप और पूजा जरूरी है। नियमित पूजा न कर सकें तो शिव की तस्वीर या नंदी की मूर्ति रखकर भक्ति करें।
हरिद्वार के प्रसिद्ध आचार्य पं. राजीव शास्त्री कहते हैं, “शिवलिंग की पूजा नियम और संयम से न की जाए तो यह पुण्य की जगह पाप दे सकती है। इसलिए स्थापना से पहले किसी पंडित से अवश्य परामर्श लें।”
अगर घर में ज्यादा सदस्य हैं और सबकी पूजा में रुचि नहीं है, तो शिवलिंग को मंदिर में दान करना बेहतर है।
घर में शिवलिंग रखने के फायदे
1. आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ती है।
2. नियमित जलाभिषेक से मानसिक शांति और रोगों से राहत मिलती है।
3. ईशान कोण में शिवलिंग रखने से घर में समृद्धि और सुख-शांति आती है।
4. संतान सुख और वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ती है।

क्या न करें?
1. बड़े आकार का शिवलिंग घर में कभी न रखें।
2. शिवलिंग को अनदेखा या उपेक्षित न छोड़ें।
3. बिना विधि-पूर्वक पूजा के शिवलिंग को हाथ न लगाएं।
4. शिवलिंग के साथ नंदी भी रखें और कभी पीछे से न देखें।
घर में शिवलिंग रखना बहुत शुभ हो सकता है, लेकिन सिर्फ सही नियमों और नियमित पूजा के साथ। अगर आप भी शिवलिंग स्थापित करना चाहते हैं तो पहले किसी योग्य पंडित से सलाह जरूर लें।
Also Read- Mohini Ekadashi 2026 Date: क्यों मनाई जाती है मोहिनी एकादशी? जानिए डेट और महत्व…

