Pamchkuian Shree Ram Temple Mp: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में श्रीराम भगवान का ऐसा मंदिर जहां हजारों की संख्या में एक साथ तोते मंदिर में आते हैं। बताया जाता है कि यह मंदिर इंदौर के पश्चिम क्षेत्र में करीब 200 साल पुराना मंदिर है। यहां सुबह के समय हजारों की संख्या में तोते आते है ऐसा प्रतीत होता है, जैसे मंदिर परिसर में किसी ने हरी चादर बिछा दी हो।
सुबह के समय प्रतिदिन आते हैं तोते
इंदौर के इस मंदिर में सुबह करीब 5.30 बजे ज्वार डालना शुरु किया जाता है। इसके बाद धीरे- धीरे तोते वहां इकठ्ठे हो जाते हैं। यह दृश्य बेहद अद्भुत और अनोखा होता है, इस दृश्य को देखने के लिए भक्तों की भीड़ मंदिर परिसर में इकठ्ठे होते हैं।

मंदिर में रहने वाले सेवक प्रतिदिन सुबह तोते के लिए ज्वार डालते हैं। इसके बाद तोते बड़ी संख्या में मंदिर में आते हैं। और उनकी कलरव धोनी पूरे मंदिर में गूंजने लगती है। कुछ तोते मंदिर के गुंबद पर लगे ध्वज पर भी बैठ नजह आते हैं।
संतों ने बनाया था कुंआ, नाम पड़ा पंचकुइयां
आस- पास के रहवासी बताते हैं कि- ‘इस क्षेत्र में पहले संत रहते थे और यहां वो तपस्या किया करते थे। उन्होंने ही इस क्षेत्र में पांच कुएं बनाएं थे। इस वजह से इस इलाके को पंचकुइयां नाम दिया गया।

कहा जाता है कि, उस समय यहां के राजा होलकर थे, उन्होंने यह नाम दिया था। इस जगह में संतों ने काफी तपस्या की है, इसलिए इसे तपोभूमि भी कहा जाता है।
तोते के अलावा भी आते हैं पक्षी
इस मंदिर परिसर में चारों तरफ हरियाली भी है, यहां तोते के अलावा अलग – अलग कई प्रजाति के पक्षी भी यहांआते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा तोते ही दिखाई देते हैं।

क्या है मान्यता?
शहरभर से इस मंदिर में प्रतिदिन तोते आते हैं। भक्तों का मानना है, ये तोते उन्हीं संतों के रुप हैं, जो यहां पहले तपस्या किया करते थे। सेवक ज्वार डालने से पहले उसकी अच्छे से जांच करते हैं कि, वो खराब तो नहीं हुआ। फिर ही तोते को खिलाते हैं।

