Naxali Hidma song: छत्तीसगढ़ का नक्सली माडवी हिड़मा के एनकाउंटर के बाद एक बार फिर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर हिड़मा के समर्थन में भड़काऊ गाना रिलीज किया गया। कला TV नाम के यू-ट्यूब चैनल पर वीडियो अपलोड हुआ है। रायपुर में सिविल लाइन पुलिस ने Youtuber के खिलाफ UAPA के तहत FIR दर्ज की है।
हिड़मा की मौत को शहादत बताया
वीडियो में नक्सली माडवी हिड़मा की मौत को शहादत बताया गया। सरकार और सुरक्षा बलों की नीति पर टिप्पणी भी की गई। पुलिस के मुताबिक, यह वीडियो नक्सली विचारधारा को बढ़ावा देने और मुख्यधारा में लौट चुके नक्सलियों को भड़काने के उद्देश्य से बनाया गया है।

Naxali Hidma song: ओ रे बंदूकवाले…
गाने का टाइटल है ओ रे केंद्र वाले.. वहीं गाने में बोल है…’ओ रे केन्द्र वाले, ओर रे कोबरा वाले, क्यों ये कब्जा, क्यों लूट रहे। ओ रे बंदूकवाले जंगल का चीर डाला सीना’ जैसे कई शब्दों के माध्यम से सरकार और फोर्स की कार्रवाई को इस गाने में गलत बताया जा रहा है। वीडियो में हिडमा की AI से बनाई गई तस्वीरों का भी यूज किया गया है।
हिड़मा स्मृति गीत
कला टीवी यू- चैनल पर हिड़मा स्मृति गीत 2025 लिखकर अपलोड किया गया है। वीडियो करीब 5.20 मिनट का है। जिसमें हिड़मा को महान बताया गया। साथ ही फोर्स की कार्रवाई पर भी सवाल उठाने की कोशिश की । इस वीडियो को अब तक करीब 2 लाख लोगों ने देख लिया है।

Naxali Hidma song: वीडियो में क्या दिखाया?
वीडियो में हिड़मा को अकेले लड़ते और गोलीबारी करते दिखाया है। जवानों की गोली लगने से घायल दिखाया, जंगलों की कटाई और पहाड़ों पर कब्जा भी दिखाया। यहां तक की पहाड़ पर बड़ी-बड़ी मशीनों से खुदाई और जंगलों की कटाई दिखाया गया है।
KalaTV पर कार्रवाई
Naxali Hidma song: इंटेलिजेंस ब्रांच की सोशल मीडिया निगरानी समिति ने वीडियो की जांच शुरू कर दी। तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित चैनल के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने ‘KalaTV’ चैनल के संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान IP एड्रेस के आधार पर की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

