Kankali Mata Mandir Bhopal: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से लगभग 25-30 किलोमीटर दूर रायसेन जिले के गुदावल गांव में मां कंकाली का एक प्राचीन और चमत्कारी मंदिर स्थित है। यह मंदिर अपने अद्भुत चमत्कारों और ऐतिहासिक महत्व के कारण पूरे प्रदेश में प्रसिद्ध है। और भोपाल के फेमस मंदिरों में से एक माना जाता है।
Read More: Maa Ganga avatar on Earth: क्यों और कैसे हुआ मां गंगा का धरती में आगवमन? जानिए पौराणिक कथाएं…
मंदिर में होता है अनोखा चमत्कार…
मंदिर की सबसे अनोखी बात यह है कि यहां विराजमान कंकाली माता की गर्दन हमेशा 45 डिग्री झुकी रहती है। लेकिन नवरात्रि के दौरान कुछ विशेष समय के लिए माता की गर्दन सीधी हो जाती है। विशेष रुप से नवरात्रि के सप्तमी और अष्टमी के दिन यह चत्मकार दिखाई देता है। भक्त इसे देखने दूर – दूर से आते हैं और माना जाता है कि जो भक्त इस चमत्कार को देखता उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

माता की स्थापना की कहानी…
कहानी के अनुसार, कई साल पहले गुदावल गांव के एक निवासी को देवी कंकाली का स्वप्न में उन्हें निर्देश मिला कि वे अपनी भूमि पर खुदाई करें। खुदाई करने पर वहां माता की मूर्ति मिली और तत्पश्चात मंदिर का निर्माण कर उनकी स्थापना की गई। तभी से यह मंदिर अपनी चमत्कारी घटनाओं और भक्तों की आस्था के लिए प्रतीक बन गया।

मनोकामनाएं मांगने का खास तरीका…
मंदिर में एक अनूठी परंपरा है। भक्त अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए देवी के दरबार में बंधन बांधते हैं। विशेष रुप से संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाली महिलाएं उल्टे हाथ से गोबर का लेप करती हैं। जब उनकी मनोकामना पूरी हो जाती है, तो वे सीधे हाथ से निशान बनाती हैं। इस परंपरा के कारण मंदिर में हजारों उल्टे और सीधे हाथों के निशान देखे जा सकते हैं।

नवरात्रि के दौरान होते हैं विशेष आयोजन…
नवरात्रि के समय मंदिर विशेष रुप से भक्तों के आकर्षण का केंद्र बन जाता है। सुबह 4 बजे से देवी का श्रृंगार किया जाता है और सुबह 6 बजे से मंदिर भक्तों के लिए खोल दिया जाता है। इस दौरान भजन- कीर्तन, पूजा – अर्चना और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं।

धार्मिक और सामाजिक महत्व…
मां कंकाली का मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी एक विशेष स्थल है। यहां दूर- दूर से श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं के साथ माता के दर्शन करने आते हैं, उनका आशीर्वाद लेकर जीवन में सुख – समृद्धि की कामना करते हैं। यह मंदिर अपनी चमत्कारिक घटनाओं की वजह से भक्तो के लिए आस्था का केद्र बना हुआ है।

