Rang Panchami 2026: देशभर में 4 मार्च को होली का त्योहार मनाया गया, होली के ठीक 5 दिन बाद एक विशेष त्योहार आता है, जिसे देव पंचमी या रंग पंचमी कहते हैं, कहा जाता है कि, इस दिन देवी- देवता रंग खेलते है। इसलिए इसे देव पंचमी कहते हैं। आइए जानते हैं रंग पंचमी किस दिन और क्यों मनाई जाती है?
क्यों मनाई जाती है रंग पंचमी?
बताया जाता है कि, इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने राधा रानी को गुलाल लगाकर होली खेली थी, तब से ही यह त्योहार मनाया जाता है, इस दिन दुनिया भर के राधा-कृष्ण मंदिरों में गुलाल से होली खेली जाती है। इतना ही नहीं इस दिन कई जगह अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।

यह त्योहार मुख्य रुप से मध्यप्रदेश, ब्रज और महाराष्ट्र में सेलिब्रेट किया जाता है।
कब है रंग पंचमी?
हर साल रंग पंचमी का त्योहार होली के ठीक 5 दिन बाद मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार 8 मार्च 2026 को देशभर में मनाया जाएगा। इस बार पंचमी तिथि 9:10 मिनट तक रहेगी। कई लोग इस दिन भी होली खेलते हैं।
इस दिन भगवान कृष्ण और राधा रानी को गुलाल जरुर लगाएं।
रंग पंचमी का क्या है महत्व?
ब्रज में कई दिनों तक होली मनाई जाती हैं। वो भी अलग – अलग तरह से मनाई जाती है, कभी लठमार तो कभी फूलों से तो कभी गुलाल से अलग – अलग दिन अलग होली मनाई जाती हैं। लोकिन रंग पंचमी के दिन होली खेलने का आखिरी दिन होता है। इस दिन होली के त्योहार का समापन होता है।

मान्यता है कि, इस दिन देवलोक से भगवान पृथ्वी पर होली खेलने आते है। इस दिन भक्त आसमान में देखकर उस ओर रंग-गुलाल उड़ाते हैं, इससे देवी – देवता प्रसन्न होते हैं। ऐसा करने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है।

