मध्य प्रदेश का इंदौर न सिर्फ़ राज्य का सबसे सुंदर और स्वच्छ शहर माना जाता है, बल्कि यहां की ऐतिहासिक और प्राचीन जगहें भी पर्यटकों को खूब लुभाती हैं। हर साल हज़ारों सैलानी इन स्थलों को देखने आते हैं। लेकिन इंदौर की कुछ ऐसी जगहें भी हैं, जिन्हें लेकर कई डरावनी और रहस्यमयी कहानियां प्रचलित हैं। इन स्थानों को स्थानीय लोग भूतिया मानते हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में।
एम.जी. रोड

इंदौर की मशहूर एम.जी. रोड को लेकर कई पैरानॉर्मल कहानियां सामने आई हैं।
कभी यह एक आबाद इमारत हुआ करती थी, लेकिन धीरे-धीरे वहां अजीब घटनाएं होने लगीं।
माना जाता है कि किसी महिला की आत्महत्या के बाद उसकी आत्मा वहां भटक रही है।
haunted places : फूटी कोठी

इस जगह को इंदौरवासियों ने खुद ‘भूतिया’ घोषित कर रखा है। कहा जाता है कि रात के समय यहां से अजीब,
डरावनी आवाजें सुनाई देती हैं। हालांकि दिन में लोग यहां घूमने आते हैं,
लेकिन रात में कोई भी पास जाने की हिम्मत नहीं करता।
सुख निवास पैलेस

यह भव्य और सुंदर महल दिखने में आकर्षक ज़रूर है, लेकिन इसके बारे में कहा जाता है कि यहां भी कुछ रहस्यमयी और अनजानी घटनाएं घटती हैं।
इसी कारण इसे हॉन्टेड पैलेस कहा जाने लगा है।
गमले वाली पुलिया

इंदौर के आईपीएस स्कूल और एबी रोड के बीच स्थित यह पुलिया भी डरावनी जगहों में गिनी जाती है।
लोगों का कहना है कि रात के समय यहां एक सफेद साड़ी पहने महिला अचानक गाड़ियों के सामने आ जाती है,
जिससे कई हादसे हो चुके हैं।
लाल बाग़ पैलेस

यह महल इंदौर की ऐतिहासिक धरोहर है, जो होल्कर वंश की विरासत है। यहां कई पर्यटक आते हैं, लेकिन कहा जाता है कि रात के वक्त महल में अजीब घटनाएं होती हैं। कुछ लोगों ने यहां आत्माओं की मौजूदगी और रहस्यमयी आवाजों की शिकायत भी की है।
काज़ी की चॉल

यह चॉल भी इंदौर की डरावनी जगहों में शामिल है। कहा जाता है कि यहां कई बच्चों ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से यहां कई अजीब घटनाएं सामने आई हैं और स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें अक्सर रहस्यमयी आवाजें सुनाई देती हैं।
इन जगहों की कहानियों में कितना सच है, ये तो कहना मुश्किल है, लेकिन स्थानीय लोग इनसे जुड़ी घटनाओं को लेकर अब भी डरे हुए हैं।

