Hanuman Temple: मध्यप्रदेश, जिसे भारत का दिल कहा जाता है, अपने ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। इसी राज्य के शाजापुर जिले में स्थित है एक अनोखा और चमत्कारी मंदिर..
बोलाई हनुमान मंदिर
जो न केवल भक्तों की आस्था का केंद्र है बल्कि रहस्यमय घटनाओं के लिए भी जाना जाता है।
यह मंदिर शाजापुर जिले के बोलाई गांव में रतलाम-भोपाल रेलवे ट्रैक के पास स्थित है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, इस मंदिर के पास से गुजरने वाली हर ट्रेन की गति अपने आप धीमी हो जाती है, चाहे ट्रेन का चालक स्पीड कम करे या न करे।
Hanuman Temple: बताया जाता है कि कई साल पहले इस ट्रैक पर दो मालगाड़ियों की टक्कर हुई थी। हादसे के बाद लोको पायलट ने दावा किया था कि उन्हें दुर्घटना का पूर्वाभास पहले ही हो गया था…
लेकिन ट्रेन की स्पीड नहीं घटाने से टक्कर हो गई।
तब से इस स्थान पर ट्रेनें स्वतः ही धीमी हो जाती हैं।
300 साल पुराने इस मंदिर का निर्माण देवी सिंह नामक व्यक्ति ने करवाया था।
मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा के साथ-साथ भगवान गणेश जी की प्रतिमा भी विराजमान है।
माना जाता है कि यह स्थान अत्यंत सिद्ध है और यहां की ऊर्जा इतनी प्रभावशाली है कि भक्तों को उनके भविष्य का आभास होने लगता है।
कई श्रद्धालु दावा करते हैं कि उन्हें यहां आने के बाद उनके जीवन में होने वाली घटनाओं की जानकारी पहले से हो जाती है।
1959 में कमल नारायण त्यागी नामक व्यक्ति ने इस मंदिर को तपोभूमि बनाकर 24 वर्षों तक कठोर तपस्या की थी,
जिससे उन्होंने कई सिद्धियां प्राप्त की। तभी से यह स्थान और भी अधिक चमत्कारी माना जाने लगा।
यहां आने वाले श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं और मानते हैं कि बजरंगबली उनकी हर मुराद पूरी करते हैं।
बोलाई हनुमान मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं…
बल्कि उन रहस्यों और आस्थाओं का प्रतीक बन गया है,
जो विज्ञान के दायरे से परे होते हैं।
यही वजह है कि दूर-दराज से लोग यहां दर्शन के लिए आते हैं….