हिंदू धर्म में हफ्ते के 7 दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित होता है। ऐसे में शनिवार का दिन भगवान शनिदेव को समर्पित है। विशेष रुप से शनिवार के दिन शनि देव की पूजा की जाती है, लेकिन इस दिन कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
Read More: Amavasya December 2025: कब है अमावस्या? जानिए डेट और मुहूर्त!
हमें शनिवार के दिन किसी से कोई चीजे बिल्कुल भी नहीं लेनी चाहिए। जैसे – रुमाल, तेल आदि चीजें दूसरों से लेने से बचना चाहिए नहीं तो कलह का सामना करना पड़ सकता है।
भूलकर किसी और से न लें ऑयल
शनिवार के दिन सरसों का तेल भूलकर न लें। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन तेल खरीदा अशुभ माना जाता है। इससे दूसरे व्यक्ति की निगेटिविटी आपके जीवन में प्रवेश कर सकती हैं। इतना ही नहीं कर्जा भी बढ़ता है। इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सामने आ सकती है।
लेकिन अगर आप इसी दिन सरसों का तेल दान करते हैं तो आपको शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।
लौंग किसी से न मांगे
शनिवार के दिन भूलकर भी किसी से लौंग न लें इससे आपके जीवन में परेशानी आ सकती है। मान्यता है कि इस दिन अगर आप किसी से लौंग लेते हैं तो ग्रह दशा पर असर पड़ सकता है। इससे बने काम बिगड़ जाते है, हर काम में अर्चने आती है। जीवन में तनाव आता है। ऐसे में दूसरो से उधार लेने की वजाह खुद ही खरीदकर भगवान को अर्पित कर दें इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

लोहे का सामान न लें
शनिवार के दिन लोहे की बनी वस्तुएं किसी से न लें। क्योकि शनिवार के दिन किसी से लोहे का समान लेना आपको भारी पड़ सकता है, इससे शनि दोष सक्रिय हो सकता है। आपके कामों में बाधा आ सकती है, करियर में रुकावटे और दुर्घटना के योग बनते हैं।
कहा जाता है कि- शनिवार के दिन लोहे की वस्तुएं औजार, ताला बर्तन लेना अशुभ होता है, इससे आपके जीवन में बाधाएं आ सकती हैं।
चमड़े की बनी वस्तुएं न खरीदें
शनिवार के दिन चमड़े के बने जूते, बेल्ट, पर्स आदि जैसी चीजें भूलकर भी न खरीदें, कहा जाता है, इस दिन चमड़े की वस्तु लेना मतलब दुर्भाग्य को निमंत्रण देना माना जाता है। इससे जीवन में अपमान और कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में शनिवार के दिन कोई भी नया समान लेने से बचें।

शनिवार के दिन अपने पुराने जूते चप्पल को दान कर दें।
दूसरे की रुमाल का न करें इस्तेमाल
दूसरों की रुमाल का भूलकर इस्तेमाल न करें, क्योकि रुमाल बहुत पर्सनल होती है, रुमाल से लोग हाथ मुंह पोछते है, उनका पसीना सोखती है, जिससे नकारात्मक ऊर्जा का आदान -प्रदान हो सकता है। उनके जीवन की परेशानियां आपके जीवन में प्रवेस कर सकती हैं।
शनिवार के दिन नया रुमाल लेना भी अशुभ माना गया है।

