छत्तीसगढ़ में महिला कबड्डी वर्ल्ड कप में भारत को स्वर्ण दिलाने वाली स्टार खिलाड़ी संजू देवी ने सीएम साय से मुलाकात की.
बता दें की मुख्यमंत्री साय ने कहा की संजू को विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन किया.और देश और प्रदेश नाम रौशन किया.
CM Sai met player Sanju Devi: आने वाली पीढ़ियों की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करेगी
छत्तीसगढ़ के सीएम ने कहा की संजू ने जो काम किया उससे आने वाले समय में खेल में आगे बढ़ने वाली लड़कियों को प्रेरणा मिलेगी. और इस सफलता के बाद आने वाली पीढ़ियों की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करेगी.
संघर्ष और अनुभव भी मुख्यमंत्री के साथ साझा किए
मुलाकात के दौरान संजू देवी ने अपनी खेल यात्रा, संघर्ष और अनुभव भी मुख्यमंत्री के साथ साझा किए.
और कहा की ये परिवार का सहयोग है जिससे मै हमेशा आगे बढूगी और देश और प्रदेश का नाम रौशन करुंगी.
CM Sai met player Sanju Devi: महिला कबड्डी विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करके आई
बता दें की कोरबा जिले के ग्राम केराकछार की संजू देवी निवासी है.. और बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 17 से 24 नवंबर तक आयोजित महिला कबड्डी विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करके आई है.
मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के अध्यक्ष शशिकांत बघेल, कोषाध्यक्ष सेवा राम साहू सहित कई लोग मौजूद रहे.

