Tamanar Female Constable Assault: लिपस्टिक लगाई, जूतों की माला पहनाई..छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के तमनार ब्लॉक में महिला आरक्षक के कपड़े फाड़ने वाले का जुलूस निकाला गया। उसके चेहरे पर लिपस्टिक लगाकर चप्पलों की माला पहनाई गई। आरोपी से ‘पुलिस हमारी बाप है, वर्दी फाड़ना पाप है’ जैसे नारे लगवाए गए। साथ ही सड़क पर ही उठक-बैठक भी करवाई गई।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार
दरअसल, JPL कोयला खदान के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान महिला आरक्षक के कपड़े फाड़कर उसे अर्धनग्न कर दिया गया था। जिसका वीडियो भी सामने आया था। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वहीं अब तक 6 आरोपियों को अरेस्ट किया जा चुका है।
Tamanar Female Constable Assault: एक आरोपी फरार
बता दे कि, पुलिसकर्मी से मारपीट, बदसलूकी के मामले में चित्रसेन साव मुख्य आरोपी था। आरोपियों में मंगल राठिया, चिनेश खमारी, प्रेमसिंह राठिया, कीर्ति श्रीवास और वनमाली राठिया शामिल है। एक आरोपी अभी भी फरार है।
गिरफ्तार आरोपी


क्या है मामला?
Tamanar Female Constable Assault: मामला 8 दिसंबर को धौराभाठा में हुई जनसुनवाई के विरोध से जुड़ा है। JPL कोयला खदान से प्रभावित 14 गांवों के लोग 12 दिसंबर से धरने पर बैठे हुए थे। 27 दिसबंर की सुबह लिबरा चौक पर लगभग 300 ग्रामीण जमा हो गए, और रास्ता रोक दिया। पुलिस से झड़म में महिला TI को लात मारी गई, जिससे वो बेहोश हो गई।
जिला प्रशासन के अनुसाल भीड़ ने पुलिस बस, जीप और एम्बुलेंस में आग लगा दी। इसके बाद जिंदल के कोल हैंडलिंग प्लांट में घुसकर कन्वेयर बेल्ट, 2 ट्रैक्टर और अन्य वाहनों में आग लगा दी गई। वहीं प्लांट के दफ्तर में भी तोड़फोड़ की गई।

