Tamanar Protesters Assault Female Constable: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही। JPL कोयला खदान के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान का एक वीडियो सामने आया जिसमें लोगों ने महिला आरक्षक के कपड़े फाड़ दिए गए। प्रदर्शनकारियों ने आरक्षक को आधा किमी तक दौड़ाया। जब वह गिर गई, तो वर्दी फाड़कर उसे अर्धनग्न कर दिया गया।
वीडियो हुआ वायरल
इस पर प्रदर्शनकारी कहते हैं कि, क्या करने आई थी। चप्पल से मारूं अभी। भाग जाओ यहां से। 40 सेकेंड के इस वीडियो में महिला आरक्षक रो-रोकर प्रदर्शनकारियों से गुहार लगा रही है। आरक्षक भाई बोलकर कहती है कि, मुझे माफ कर दो, छोड़ दो।
इससे पहले भी महिला TI को लात मारते हुए का वीडियो सामने आया था। यह हिंसक झड़प 27 दिसंबर 2025 को हुई थी। जब प्रदर्शनकारियों ने महिला TI को लात मारी, जिससे वो बेहोश हो गई थी।
Tamanar Protesters Assault Female Constable: क्या है मामला?
दरअसल, 8 दिसंबर 2025 को धौराभाठा में हुई जनसुनवाई से जुड़ा है। JPL कोयला खदान सेक्टर-1 कोल ब्लॉक से प्रभावित 14 गांवों 12 दिसंबर से धरने पर बैठे हुए थे। 27 दिसबंर को सुबह 9 बजे लिबरा चौक पर लगभग 300 लोग जमा हुए, और रास्ता रोक दिया।
पुलिस पर हमला
Tamanar Protesters Assault Female Constable: करीब दोपहर 2.30 बजे अचानक हालात बिगड़ गए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के बैरिकेड तोड़ दिए। पत्थरों और डंडों से हमला किया। तमनार थाना प्रभारी कमला पुसाम को महिलाओं ने पीटा। जिससे कई पुलिसकर्मी और महिला आरक्षक घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

