Chhattisgarh Assembly: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा की मुझे भूपेश बघेल के कुशासन के 5 साल याद आते हैं. उस दौरान केवल एक ही संवाद चलता था.ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे भूपेश बघेल ने ठगा नहीं. छत्तीसगढ़ की जनता को तो छोड़िए, इन्होंने अपने लोगों के साथ भी न्याय नहीं किया. यह बात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा में अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कही.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि इनकी योजनाएं कागजों पर बनीं और वहीं सिमट कर रह गईं. इन्होंने “नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी” का नारा दिया था. इन चारों की स्थिति क्या हुई, यह छत्तीसगढ़ की जनता अच्छी तरह जानती है. सब जानते हैं कि कांग्रेस के नेताओं ने शराब दुकानों में दो काउंटर खोल रखे थे.
Chhattisgarh Assembly: मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने डिजिटल गवर्नेंस और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाकर लीक खत्म की. इससे जनता की मेहनत की कमाई का पैसा अब जनकल्याण में खर्च हो रहा है. उनकी सरकार में आबकारी विभाग का राजस्व लगभग 5,110 करोड़ था.
मुख्यमंत्री साय ने नक्सलवाद को लेकर कहा कि हमने मार्च तक माओवादी आतंक के अंत का लक्ष्य रखा है, और इस दिशा में हमने सफलतापूर्वक कार्य किया है. 120 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया. कई लोगों ने हथियार छोड़कर संविधान का रास्ता अपनाया.
30 लाख से अधिक पौधे लगाए गए
मुख्यमंत्री ने खनिज संसाधन विभाग का जिक्र करते हुए कहा कि आर्थिक विकास सुनिश्चित करने और लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने में प्रदेश के खनिज राजस्व की महत्वपूर्ण भूमिका है.
यह कोई सामान्य भ्रष्टाचार नहीं था, बल्कि ऐसा भ्रष्टाचार था जिसकी मिसाल कहीं नहीं मिलती. ट्रांजिट पास को ऑनलाइन करने के बजाय मैन्युअल रखकर बड़े पैमाने पर घोटाले किए गए.राज्य में विगत दो वर्षों में वन संरक्षण अधिनियम के तहत स्वीकृत खनन प्रकरणों में खनन कार्य हेतु एक लाख 3 हजार 855 पेड़ों की कटाई की गई है, जबकि इसके एवज में खनन एवं औद्योगिक क्षेत्रों में 30 लाख से अधिक पौधे लगाए गए हैं.
निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए यह बहुत जरूरी था
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली बार जब हम प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे थे, हमने राज्य की भविष्य की ऊर्जा जरूरतों के बारे में कांग्रेस की सरकार को बार-बार आगाह किया था, भविष्य में बढ़ते औद्योगीकरण, किसानों की जरूरतों के अनुरूप और आम जनता को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए यह बहुत जरूरी था.
Chhattisgarh Assembly: उन्होंने कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए कहा कि अपने पांच साल के कार्यकाल में इन्होंने मंत्रालय की सूरत पांच बार भी नहीं देखी होगी, कोविड के बाद तो शायद एक बार भी ये लोग वहां नहीं गये.
ऐसी अभद्रता की जिसका इतिहास में कोई सानी नहीं है
फिर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आपस में हमारे मतभेद हो सकते हैं लेकिन जब घर में मेहमान आते हैं तो उनके सामने हम कभी इसे प्रकट नहीं करते, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने एआई समिट में ऐसी अभद्रता की जिसका इतिहास में कोई सानी नहीं है.
राज्य के युवाओं के साथ हुए अन्याय का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं किसी भी राज्य की प्रशासनिक प्रणाली का आधार होती है, इन्होंने सिस्टम में ऐसे भ्रष्टाचारी बिठाये कि वे हमारी सिविल सेवा के ढांचे को खोखला करने लगे.

