Shaheed Ashish Sharma: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ क्षेत्र में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में नरसिंहपुर जिले के बोहानी गांव के लाल वीर जवान आशीष शर्मा शहीद हो गए। आशीष शर्मा मध्यप्रदेश हॉक फोर्स में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। उन्हें मुठभेड़ के दौरान सीने, पेट और पैर में गोली लगी।उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कौन है आशीष शर्मा?
आशीष शर्मा साल 2016 बैच के प्लाटून कमांडर थे। वे तीन राज्यों मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की संयुक्त नक्सल उन्मूलन टीम का नेतृत्व कर रहे थे। आज नक्सलियों के मूवमेंट की सूचना के बाद जंगल में आशीष शर्मा टीम के साथ सर्चिंग पर गए थे जहां नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। आशीष के पिता देवेन्द्र शर्मा किसान हैं और उनका एक छोटा भाई भी है जो भोपाल में पढ़ाई कर रहा है।

जनवरी में होनी थी शादी
आशीष की हाल ही में उनकी शादी तय हुई थी और जनवरी में उनकी शादी होने वाली थी। इससे हले आशीष शर्मा को अदम्य साहस, असाधारण बहादुरी प्रदर्शित करने के लिए 2 बार भारत सरकार द्वारा वीरता पदक से सम्मानित किया गया था
Shaheed Ashish Sharma: CM ने दी श्रद्धांजलि
इंस्पेक्टर आशीष शर्मा के शहीद होने की खबर से उनके गांव में दुख का माहौल है। वहीं सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी एक्स पर पोस्ट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। सीएम ने अपनी पोस्ट में लिखा है- आज म.प्र. हॉक फोर्स के निरीक्षक आशीष शर्मा नक्सलियों से मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
आज म.प्र. हॉक फोर्स के निरीक्षक श्री आशीष शर्मा नक्सलियों से मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) November 19, 2025
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की संयुक्त टीम द्वारा छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के जंगलों… pic.twitter.com/2xfFZOiIg6

