Ankita Lokhande Husband GST Raid: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्टेट GST विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोयला कारोबार से जुड़े 3 प्रमुख व्यावसायिक समूहों के कुल 11 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई महावीर कोल वाशरी, फिल कोल और पारस कोल एंड बेनिफिकेशन के ऑफिस, आवासों, वाशरी और प्लांट परिसरों में की गई। इस छापेमारी को लेकर कारोबारी हलकों में हड़कंप मच गया है।
विभागीय सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार देर शाम शुरू हुई यह जांच शनिवार को भी लगातार जारी रही।
अंकिता लोखंडे के बिजनेस पर रेड
छापेमारी की सबसे चर्चित बात यह रही कि महावीर कोल वाशरी का नाम एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन के बिजनेस से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि इसके बारें में अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया।

Ankita Lokhande Husband GST Raid: टैक्स चोरी
स्टेट GST विभाग के सूत्रों के मुताबिक प्रारंभिक जांच के दौरान टैक्स चोरी से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड्स और डिजिटल डेटा जब्त किए गए हैं। आशंका है कि इन कारोबारी समूहों द्वारा लंबे समय से GST में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की जा रही थीं। जांच में सामने आया है कि कोयले की मिक्सिंग, प्रोसेसिंग और बिक्री से जुड़े लेनदेन में इनपुट टैक्स क्रेडिट का गलत तरीके से उपयोग किया गया। अफसरों का मानना है कि टैक्स बचाने के लिए फर्जी बिलिंग और लेनदेन को अलग-अलग रूप में दर्शाया गया।
10 करोड़ रुपये की राशि सरेंडर
Ankita Lokhande Husband GST Raid: विभाग की कार्रवाई के दौरान सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ जब महावीर कोल वाशरी की ओर से लगभग 10 करोड़ रुपये की राशि सरेंडर की गई। माना जा रहा है कि यह राशि GST से संबंधित टैक्स अनियमितताओं और बकाया कर देनदारियों से जुड़ी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि यह सरेंडर जांच का अंतिम आंकड़ा नहीं हो सकता, क्योंकि अभी जांच जारी है। वहीं फिल कोल और पारस कोल एंड बेनिफिकेशन के परिसरों में भी जांच की जा रही है और वहां से भी बड़े खुलासे हो सकते है।

