Numerology और लव मैच: प्यार में अंक का खेल यानि Love Compatibility
आपके रिश्ता में अंकों का कितना प्रभाव
प्यार… ये सिर्फ दिल की धड़कन का नाम नहीं है। इसमें दिमाग, किस्मत और कभी-कभी गणित भी शामिल होता है, और जब बात आती है अंकशास्त्र यानि Numerology की, तो यह गणित आपको बता सकता है कि आपका रिश्ता कितने नंबर का है। जानिए भोपाल निवासीअंक ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से।

मैंने खुद कई बार देखा है दो लोग एक-दूसरे के लिए परफेक्ट दिखते हैं, लेकिन कुछ महीनों बाद ही उनके बीच दूरी बढ़ने लगती है। वहीं, कुछ कपल बाहर से बिल्कुल अलग दिखते हैं लेकिन अंदर से बेहद कनेक्ट होते हैं।
इसका राज़ कई बार जन्मतिथि से निकलने वाले नंबर में छिपा होता है।
जन्म तिथि से कैसे पता करें Love Compatibility?
स्टेप 1:
अपने और पार्टनर की जन्मतिथि लें।
स्टेप 2:
दिन, महीना और साल के अंकों को जोड़कर मूलांक यानि Birth Number निकालें।
Numerology Love Compatibility उदाहरण के लिए –
आपकी DOB: 15 अगस्त 1995
→ 1 + 5 = 6 (मूलांक 6)

पार्टनर DOB: 22 जून 1994
→ 2 + 2 = 4 (मूलांक 4)
अब इन अंकों की मैच देखें।
❤️ कौन-से अंक लव में हैं परफेक्ट मैच?
आपका अंक | Love Match) | सावधान रहें |
---|---|---|
1 | 2, 3, 5 | 4, 8 |
2 | 1, 4, 6 | 5, 7 |
3 | 1, 5, 6 | 7, 8 |
4 | 2, 6, 8 | 1, 5 |
5 | 1, 3, 9 | 4, 8 |
6 | 2, 3, 9 | 1, 7 |
7 | 4, 5 | 2, 6 |
8 | 4, 6 | 1, 9 |
9 | 3, 5, 6 | 8, 4 |
वास्तविक अनुभव से एक कहानी
मेरी एक क्लाइंट थी उसका असली नाम तो नहीं बताउंगा पर रिया मान लीजिए उसका मूलांक 3 और उसका बॉयफ्रेंड आदित्य का मूलांक 6। दोनों के बीच शुरू से ही एक अनोखी केमिस्ट्री थी। जब मैंने उनका अंक मैत किए, तो देखा कि 3 और 6 का मेल बेहद शानदार है. दोनों क्रिएटिव, रोमांटिक और एक-दूसरे के सपोर्ट सिस्टम।
मैंने उन्हें सिर्फ एक सलाह दी –
“अपने रिश्ते में खुलेपन को बनाए रखें, क्योंकि अंक 3 जल्दी बोर हो सकता है और अंक 6 कभी-कभी ज्यादा पजेसिव हो जाता है।”
आज वो दोनों happily married कपल हैं।
प्यार में न्यूमेरोलोजी से मिलने वाले सुझाव
- सिर्फ अंक पर भरोसा न करें – ये एक गाइडलाइन है, भाग्य का फैसला नहीं।
- कमजोरियों पर काम करें – अगर आपके अंक में टकराव है, तो उसे समझकर सुधारें।
- कम्युनिकेशन सबसे अहम है – अच्छे अंक भी गलतफहमियों से हार सकते हैं।
- शुभ तारीखों का चुनाव करें – साथ में कोई नया कदम शादी, बिज़नेस, ट्रिप शुभ अंकों वाले दिनों में लें।
प्यार और रिश्ते में न्यूमेरोलोजी

वैसी है जैसे मौसम का फोरकास्ट, यह आपको तैयारी करने का मौका देता है। अगर मैच अच्छा है तो खुशियां दोगुनी, और अगर टकराव है तो उसे कैसे संतुलित करना है, ये भी बताता है।
तो अगली बार जब आप सोचें कि – हम एक-दूसरे के लिए बने हैं या नहीं, तो दिल के साथ थोड़ा अंक का गणित भी देख लें।
Read More:- जब अंक ज्योतिष ने ज़िंदगी बदल दी | Real Life Numerology Story
Click This:- #भोपाल के #लालघाटी में एक गुफा मंदिर