Marriage Sindoor Tradition: हिंदूधर्म में शादी एक महत्वपूर्ण परंपरा मानी जाती है। इस दौरान शादी के मंडप में मंत्रों के बीच जब दूल्हा दुल्हन की मांग भरता है, तब कभी-कभी सिंदूर दुल्हन के नाक पर गिर जाता है। लेकिन कुछ लोग कंफ्यूज रहते हैं, कि यह शुभ है या अशुभ?
तो हम बता दें कि, जब भी दुल्हन की मांग भरते समय नाक पर सिंदूर गिर जाता है, तो हिंदू धर्म में इसे बहुत शुभ माना जाता है। इसे महज संयोग नहीं, बल्कि प्यार, सौभाग्य और समृद्धि का शुभ संकेत मानते हैं।
सिंदूर भरने की रस्म बहुत खास
हिंदू धर्म की शादी के दौरान सिंदूर भरना सबसे अहम परंपरा है। यह पल सिर्फ सिंदूर भरने का या सात फेरे लेन बस का नहीं, बल्कि दूल्हे द्वारा दुल्हन को अपना जीवनसाथी बनाने और जिम्मेदारी निभाने का वादा होता है। गांव-शहर हर जगह इस रस्म को लेकर गहरी आस्था है। छोटी-छोटी घटनाओं को भी लोग खास संकेत के रूप में देखते हैं।

नाक पर सिंदूर गिरना किसका संकेत?
हिंदू धर्म के मुताबिक, मांग भरते समय अगर सिंदूर दुल्हन की नाक पर गिर जाए तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। इसे पति के असीम प्यार और सम्मान का प्रतीक माना जाता है।
बुजुर्ग महिलाओं का कहना है कि, ऐसा होने पर दंपति का रिश्ता समय के साथ और मजबूत होता जाता है। यह एक छोटी सी घटना वैवाहिक जीवन में गहरे लगाव और अपनापन को दर्शाती है।
खुशहाल जीवन का शुभ संकेत
नाक पर गिरा सिंदूर दुल्हन के सौभाग्य का भी संकेत माना जाता है। परिवार वाले इसे शादी की शुभ शुरुआत बताते हैं। मान्यता है कि इससे वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहता है, घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

नाक में गिरा सिंदूर न पोछें
हिंदू परंपरा के अनुसार, नाक पर गिरे सिंदूर को तुरंत नहीं पोंछना चाहिए। बुजुर्गों का मानना है कि इसे कुछ देर वैसे ही रहने देना चाहिए, ताकि शुभ संकेत का पूरा असर बना रहे।
यह सिर्फ अंधविश्वास नहीं, बल्कि उस खास पल की भावनाओं को संजोकर रखने का तरीका भी है। बाद में ये छोटी-छोटी यादें ही दंपति के लिए अनमोल बन जाती हैं।
बनी रहती है मां लक्ष्मी की कृपा
कई जगहों पर यह भी माना जाता है कि, नाक पर सिंदूर गिरना मां लक्ष्मी की विशेष कृपा का संकेत है। इससे दुल्हन के नए घर में सुख-समृद्धि, आर्थिक स्थिरता और खुशहाली बनी रहती है। पारंपरिक परिवारों में इसे बहुत महत्व दिया जाता है।

