Students Pray In Temples: भोपाल के न्यूमार्केट और 1100 क्वार्टर्स में स्थित शनि मंदिर, हनुमान मंदिर समेत कई मंदिर में इन दिनों स्टुडेंट्स का ताता लगा हुआ है, स्टुडेंट्स अच्छे नंबर से पास होने के लिए भगवान से प्रार्थना करते हुए पर्ची में अपनी तरह- तरह की मन्नत लिखकर दानपेटी में डाल रहे हैं।
आपको बता दें कि, MP बोर्ड 10वी और 12वीं के जल्द ही रिजल्ट आने वाला है, इससे पहले स्टुडेंट भगवान की दानपेटियों में पर्चियां डालकर अच्छे अंक से पास होने की मन्नत मांग रहें हैं।
स्टुडेंट्स ने कुछ इस तरह मांगी मन्नत
परीक्षा में पास होने के लिए रिजल्ट आने से पहले छात्र- छात्राएं पर्चियों में अपनी अलग-अलग मन्नतें पर्ची में लिखकर अलग-अलग मन्नत मांग रहें हैं।

सुहानी ने लिखा कि- ‘अगर वह पास हो जाती है तो मंदिर में 100 बार परिक्रमा लगाएगी।’ अन्वेषा ने लिखा कि- ‘अच्छे अंक से पास होने पर 100 लड्डू चढ़ाएंगे।’ वहीं, भावनी नाम की स्टुडेंट ने लिखा कि- ‘अच्छे नंबर आने पर वह परिक्रमा और दर्शन करेगी।’

जल्द आ सकता है MP बोर्ड का रिजल्ट?
मध्य प्रदेश में एमपी बोर्ड में 10वीं और 12वीं में करीब 16 लाख स्टूडेंट्स स्टुडेंट्स ने परीक्षा दी थी, जिसका इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। कहा जा रहा है कि, MP बोर्ड का रिजल्ट 7 से 12 अप्रैल के बीच आ सकता है।
सूत्रो के मुताबिक, स्कूल शिक्षा विभाग का कहना है कि- ‘प्रक्रिया अंतिम चरण में है। समय पर परिणाम घोषित कर छात्रों को आगे की पढ़ाई में कोई देरी न हो, यह विभाग की प्राथमिकता है।’
Also Read- Rewa Bhairavnath temple MP: काल भैरव की विशाल प्रतिमा इस जगह में विराजमान, देख रह जाएंगे हैरान!

