Bhopal Khatlapura Temple: भोपाल में एक प्रसिद्ध खटलापुरा हनुमान जी का मंदिर है। यह मंदिर भोपाल के छोटा तालाब के किनारे स्थित है। यह मंदिर काफी प्रचीन है। यह मंदिर अपनी शांत जगह, हनुमान जी की मूर्ति और तालाब के किनारे होने के कारण प्रसिद्ध है, यहां मुख्य रूप से हनुमान जी की पूजा की जाती है।
प्रतिमा के प्रकट होने का रहस्य
स्थानीय लोककथाओं के मुताबिक, भगवान हनुमान की प्रतिमा लेकव्यू के निचली झील के जल में मिली थी, जिसे बाद में मंदिर में स्थापित किया गया।
भक्तों का मानना है कि, इस स्थान में वास करने के लिए स्वयं भगवान हनुमान जी ने चुना, जिससे यह स्थान भक्ति केंद्र बन गया है। कई सालो से यह मंदिर भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करने के लिए प्रसिद्ध है, विशेषकर उन लोगों की जो शक्ति, साहस और बाधाओं से सुरक्षा चाहते हैं।

बेहद प्रचीन है ये मंदिर
यह मंदिर बेहद प्राचीन है, बताया जाता है कि यह मंदिर करीब 180-200 वर्ष पुराना है, इसका निर्माण राज दरबारी राय चलनलाल ने करवाया था। वो भगवान हनुमान जी के परम भक्त थे। कई लोग बताते हैं कि, साल 1840 के आसपास अयोध्या के संतों द्वारा इस प्रतिमा को स्थापित किया गया था।

क्या है खास बात?
यह मंदिर उत्तर भारतीय मंदिर वास्तुकला की पारंपरिक शैली में बना है, मंदिर में भगवान हनुमान की मुख्य प्रतिमा अर्धशिला रूप में है, जिसका मुख पूर्व दिशा की ओर है और मंदिर का प्रवेश द्वार उत्तर दिशा की ओर है। जिसमें खूबसूरती से तराशा हुआ गर्भगृह है, जिसमें भगवान हनुमान की प्रतिमा विराजमान है। यह प्रतिमा सिंदूर से ढकी हुई है, जो भक्ति और आस्था का प्रतीक माना जाता है।
मंदिर परिसर में भगवान हनुमान के अलावा मंदिर परिसर में राम, लक्ष्मण, सीता, शिव, और गणेशजी की मूर्तियां भी स्थापित हैं।
इन विशेष दिन होते हैं विशेष आयोजन
मंदिर में कई त्योहार भव्य रुप से मनाए जाते हैं, जिनमें हनुमान जयंती सबसे महत्वपूर्ण है, जिसे जुलूसों, विशेष प्रार्थनाओं और भजनों के साथ मनाया जाता है। यहां हनुमान जयंती, राम नवमी को विशेष आयोजन किए जाते हैं। वहीं मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान जी की विशेष रुप से पूजा की जाती है।

पितृपक्ष में पिंडदान करने आते हैं लोग
मंदिर के पीछे का घाट पितृपक्ष में तर्पण और पिंडदान के लिए जाना जाता है। पितृपक्ष में लोग यहां तर्पण करने भी आते हैं।
यह मंदिर न केवल एक धार्मिक स्थान है, बल्कि यह अपने शांत और प्राकृतिक वातावरण की वजह से भी प्रसिद्ध है। लोगों के लिए एक प्रिय स्थान है, जहां वे शांति और सुकून पाते हैं।

