CM Dr. Mohan Yadav: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने एक्स पर एक वीडियो शेयर कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संत रविदास जयंती के पावन अवसर पर लिए गए विशेष निर्णय के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
बता दें कि, 1 फरवरी रविवार के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदमपुर हवाई अड्डे का नाम ‘श्री गुरु रविदास महाराज जी’ के नाम पर रखने की घोषणा की है। अब से आदमपुर का एयरपोर्ट ‘श्री गुरु रविदास महाराज जी’ के नाम से जाना जाएगा।
मुख्यमंत्री सीएम डॉ. मोहन ने एक्स पर शेयर किया वीडियो
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि- ‘प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा रविवार को पंजाब के आदमपुर एयरपोर्ट को ‘श्री गुरु रविदास महाराज जी’ के नाम से घोषित करने का अभूतपूर्व निर्णय लिया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि-
‘प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश में सांस्कृतिक पुनर्स्थापना की यात्रा निरंतर जारी है। प्रधानमंत्री की महापुरुषों के अप्रतिम योगदान के प्रति कृतज्ञता वंदनीय है।’

सीएम डॉ. मोहन ने जताया आभार
सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक वीडियो शेयर किया और उसमें पीएम मोदी को आभार जताया और एक्स पर लिखा कि- ‘पंजाब के आदमपुर एयरपोर्ट का नाम संत शिरोमणि ‘श्री गुरु रविदास जी महाराज’ के नाम पर किए जाने के निर्णय के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का हृदय से अभिनंदन एवं आभार व्यक्त करता हूं।’

