Nag Temple Mp: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल मे एक बहुत पुराना नागमंदिर है। यहां बड़ी संख्या में भक्त नागदेवता के दर्शन करने आते है। कहते है कि नाग देवता भक्तों के सपने में आकर उनको आशीर्वाद देते है।
बता दें कि, यह मंदिर भोपाल में स्थित बाघसेवानीय अमराई इलाके में है। जहां एक पेड़ के नीचे नागदेवता विराजमान हैं।
सपने में दिए दर्शन फिर बना मंदिर
पंडित बताते है कि, एक बार नाग बाबा उनके सपने में आए और उनसे मंदिर बनाने की बात कही तभी वहां पर मंदिर का निर्माण करवाया गया। आज इस मंदिर को बने कई साल हो चुके है। यहां अक्सर नागदेव साक्षात दर्शन देने आते है। और भक्तों को आशीर्वाद देते है।
क्या है मान्यता है?
मंदिर की मान्यता , जो भक्त यहां पर पूरी श्रद्धा के साथ पूजा करते है। उसे नाग देवता साक्षात दर्शन देते है। और अगर कोई व्यक्ति मनोकामना मांगता है। तो भगवान सपने में आकर आशीर्वाद देते है।

नाग पंचमी पर लगती है भीड़
भक्त बताते हैं कि, नाग पंचमी के दिन इस स्थान पर भव्य आयोजन किए जाते है। भक्त दूर – दूर से नाग देवता को दूध पिलाने आते है। नाग पंचमी के दिन कई क्विंटल दूध से नाग बाबा और महादेव का रुद्र अभिषेक किया जाता है। उसके बाद घी , गंगाजल , शहद इन सबसे से अभिषेक होता है। फिर हवन कराया जाता है।

नाग – नागिन के जोड़ा लाकर पूजा करने से होती है मनोकामना पूरी
पुजारी ने बताते हैं कि अगर आप यहां नाग और नागिन का जोड़ा लाकर नागदेव की पूजा और उनका अभिषेक करते है, तो आप के ऊपर से सभी दोष हट जाते है। अगर यहां पर काल सर्प दोष की भी पूजा करवाई जाती है।

