Fire At Saint Premanad Flat: वृंदावन के प्रसिद्ध राधा रानी के भक्त संत प्रेमानंद महाराज के श्रीकृष्ण शरणम् स्थित फ्लैट में आकस्मात आग लग गई। वो तो अच्छा था जब आग लगी तो वहां महाराज जी नहीं थे। यह घटना 10 जनवरी की देर रात हुई, जिससे सोसाइटी में अफरा – तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पास में मौजूद श्री राधा केलिकुंज में रहने वाले प्रेमानंद महाराज जी के भक्त दौड़कर वहां पहुंचे।
कड़ी मशक्कत के बाद बुझी आग
वहां मौजूद प्रेमानंद महाराज के भक्तों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और फायर ब्रिग्रेड को भी बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
कहां लगी थी आग
प्रेमानंद जी महाराज के श्रीकृष्ण शरणम् स्थित फ्लैट नंबर 212 में अचानक आग लग गई। वहां रखा समान भी जलकर राख हो गया।

हालांकि, जब आग लगी तो प्रेमानंद महाराज रमणरेती के श्रीराधा केलि कुंज आश्रम में थे, तो वो फिलहाल सुरक्षित हैं।
पिछले एक महिने से नहीं आए थे फ्लैट!
संत प्रेमानंद महाराज जी बहुत कम ही प्लैट में जाते थे, पिछले 1 महिने से वो अपने श्रीकृष्ण शरणम् स्थित फ्लैट नंबर 212 नही गए। बल्कि वो इस समय रमणरेती स्थित श्रीराधा केलि कुंज आश्रम में रहते हैं।
वो जहां भी रहते हैं उनकी देखभाल के लिए पूरी स्वास्थ व्यावस्था की जाती है, क्योकि उनकी दोनों किडनियां बहुत पहले फेल हो चुकी है। इसी वजह से उन्हें सप्ताह में कई बार डायलिसिस की जरुरत पड़ती है।

