Mata Vaishno Temple Mp: मध्यप्रदेश में वैसे तो कई मंदिर है, लेकिन इंदौर शहर में माता वैष्णों का ऐसा मंदिर है, जो बिल्कुल कटरा में हैं, हूबहूं वैसा ही लोकेशन इंदौर में बनाया गया है। आप अगर कटरा की वैष्णों माता के दर्शन करने नहीं जा पा रहे, तो इंदौर जा सकते हैं। वहां की सुंदरता देखने लायक है। उस मंदिर का स्वरुप इतना भव्य है, कि भक्तो को अपनी ओर आकर्षित करता है।
कहां हैं यह मंदिर?
वैष्णो मां का यह मंदिर मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में गुरु नानक कॉलोनी लालबाग में है, जहां माता रानी जम्मू में विराजमान वैष्णों माता के स्वरुप में तीन पिंडी के रुप में विराजमान है।

इस मंदिर में गुफानुमा अंदर जाने का रास्ता बना हुआ है। यहां भक्त दूर – दूर से दर्शन करने आते है।
क्या है यहां खास?
इंदौर के लालबाग में बसा यह मंदिर अपनी सुंदरता और औलोकिक स्वरुप के लिए प्रसिद्ध है। यहां माता वैष्णो पिंडी स्वरुप में गुफा के अंदर विराजमान है। और माता तक पहुंचने के लिए हमें गुफा के रास्ते जाना पड़ता है। इस रास्ते में जगह – जगह जल प्रपात भी बनाए गए हैं।

इस मंदिर के गर्भगृह में 2 अखंड ज्योति हमेशा जलती रहती है। जो कई वर्षों से जलती आ रही हैं, जो भी भक्त यहां आते हैं, उन्हें यह स्थान जम्मू में विराजमान वैष्णों माता के स्वरुप जैसा ही दिखाई देता है।
माता ने दिया था सपना फिर बना मंदिर
यहां के पुजारी बताते हैं कि, इस मंदिर को बने लगभग 16 साल हो चुके हैं। बताया जाता है कि यहां एक व्यक्ति को माता वैष्णों ने सपना दिया और यहां मंदिर बनवाने की प्रेरणा दी। तब जिन्हें सपना आया सुरेंदर कोल ग्रोवर ने इस मंदिर को साल 2009 में बनवाया।

इस मंदिर को बिल्कुल जम्मू कश्मीर के कटरा में बने वैष्णो मंदिर की तरह स्वरुप दिया और यहां पिंड के रुप में महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती के रुप में विराजमान है।
इस तरह मांगो मन्नत तो होती है पूरी
मंदिर में वर्षो से 2 अखंड ज्योति जल रहीं हैं, कहते हैं अगर उन ज्योति को देखकर सच्चे मन से जो मनोकामना मांगो वह अवश्य पूरी होती है। यह मंदिर अब भक्तों की आस्था का केंद्र बन चुका है।

इस मंदिर में माता वैष्णों के अलावा भगवान भोलेनाथ माता पार्वती और गणपति के साथ विराजमान है। यहां मां दुर्गा की प्रतिमा भी विराजमान है।

