CM Sai Jashpur Irrigation Projects: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर को बड़ी सौगात दी है। छत्तीसगढ़ सरकार ने 2 वर्षों के दौरान जशपुर जिले के कृषि और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक और ऐतिहासिक निर्णय लिया है।
11 सिंचाई परियोजनाओं की सौगात
जशपुर में किसानों को स्थायी सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 11 सिंचाई परियोजनाओं की सौगात दी। इन परियोजनाओं के लिए कुल 199 करोड़ 49 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन योजनाओं से कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी और किसानों की आय को स्थायी मजबूती मिलेगी।

CM Sai Jashpur Irrigation Projects: हजारों किसानों को लाभ
जशपुर में बैराज, एनीकट, तालाब और व्यपवर्तन योजनाओं के निर्माण, मरम्मत और जीर्णोद्धार कार्यों को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं से जिले के हजारों किसानों को लाभ मिलेगा।
करोड़ों की राशि स्वीकृत
CM Sai Jashpur Irrigation Projects: जशपुर को स्वीकृत प्रमुख सिंचाई योजनाओं में मैनी नदी, बगिया स्थित बैराज उद्वहन सिंचाई योजना के लिए 79 करोड़ 37 लाख, कुनकुरी ईब व्यपवर्तन योजना के जीर्णोद्धार के लिए 37 करोड़ 9 लाख रुपये, सहसपुर तालाब योजना के लिए 4 करोड़ 27 लाख रुपये और डुमरजोर (डुमरिया) योजना के लिए 10 करोड़ 36 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।

किस योजना के लिए कितनी राशि?
इसी के साथ तुबा एनीकट योजना के लिए 2 करोड़ 67 लाख रुपये, बारो एनीकट योजना के लिए 7 करोड़ 6 लाख रुपये, मेडरबहार तालाब योजना के लिए 5 करोड़ रुपये, पमशाला एनीकट योजना के लिए 28 करोड़ 2 लाख रुपये, कोनपारा तालाब के जीर्णोद्धार के लिए 3 करोड़ 47 लाख रुपये, अंकिरा तालाब योजना के जीर्णोद्धार हेतु 3 करोड़ 47 लाख रुपये और कोकिया योजना के लिए 16 करोड़ 17 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।
CM Sai Jashpur Irrigation Projects: पानी की समस्या खत्म
इन सिंचाई परियोजनाओं के पूर्ण होने से जिले के कई गांवों में खरीफ और रबी दोनों फसलों के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध होगी। इससे किसानों को खेती के लिए पानी मिलेगा, फसल उत्पादन बढ़ेगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए सिंचाई, कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में निरंतर प्रभावी कदम उठा रही है।

