CG Ration Card Update: छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर। अगर E-KYC अपडेट नहीं करवाई तो राशन नहीं मिलेगा। यह सूचना सामने आते ही कार्डधारियों में हड़कंप मच गया है। हालात ऐसे हैं कि अब खाद्य विभाग के दफ्तरों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
KYC अपडेट होना जरूरी
दरअसल, राशन कार्ड में दर्ज हर सदस्य का KYC अपडेट होना जरूरी कर दिया गया है। विभाग पिछले 1 साल से लगातार कार्डधारियों से KYC कराने की को कह रहा है, लेकिन इसके बावजूद कई लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं ले रहे। अब शासन ने साफ कह दिया है कि जिनका KYC अपडेट नहीं हुआ है, उन्हें जनवरी का राशन आबंटन नहीं मिलेगा।

इसी के चलते अब लोग ऑफिस खुलने से लेकर देर शाम तक खाद्य विभाग के कार्यालय पहुंच रहे हैं और KYC अपडेट करा रहे हैं। लंबी कतारें लगी हुई हैं।
CG Ration Card Update: नहीं मिलेगा राशन
खाद्य विभाग कार्डधारियों लोगों को लगातार समझा रहे हैं कि समय रहते KYC करा लेना ही उनके हित में है। बता दे कि, आंकड़ों के मुताबिक जिले में कुल 5 लाख 66 हजार राशन कार्ड हैं, जिनमें 18 लाख 28 हजार सदस्य दर्ज हैं। इनमें से अब भी 1 लाख 85 हजार सदस्यों का KYC अपडेट नहीं हुआ है। ये सभी APL श्रेणी के कार्डधारी हैं।

