Bharat MilaP Temple Mp: भारत में देवी – देवताओं के हजारो मंदिर है, जो अपने आपमें अद्भुत है, कई ऐसे मंदिर है, जिनसे धार्मिक और पौराणिक कथाएं जुड़ी हुई हैं। जो आज के बच्चो को इतिहास से अवगत कराती हैं, और रामायण महाभारत जैसे शास्त्रों के बारें में जानने की उत्सुकता बढ़ाती हैं। ऐसें में एक ऐसा मंदिर जहां राम और भारत का मिलन हुआ था। भारत नंगे पांव श्रीराम से रोते – दौड़ते मिलने आए थे। यह स्थान भाई – भाई का प्रतीक माना जाता है।
Read More: Rules for Wearing a Horseshoe Ring: घोड़े की नाल की अंगूठी किन लोगों को करना चाहिए धारण!
कहां है ये मंदिर?
यह मंदिर मध्यप्रदेश के चित्रकूट जिले में स्थापित है। कहते हैं यह वहीं स्थान है, जहां रामायण काल की यादें जुड़ी हैं, बताया जाता है कि जब राम जी वनवास चले गए थे, तब राम जी के भाई भारत उन्हें रोते – बिलकते ढ़ूढते हुए उस स्थान पर पहुंचे। वहां अपने भ्राता श्री राम से कहते हैं, भाईया आयोध्या वापस चलिए। इस भावत्मक पल को जिसने देखा वो अपने आंसू रोक नहीं पाया।

बुजुर्ग बताते है, जब भारत औऱ राम का मिलाप हुआ था, तब दोनों का प्रेम देखकर वहां की चट्टाने औऱ पत्थर भी पिघल गए थे। उनके आंसू आते थे।
क्या है खास?
बताया जाता है यह मंदिर मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की सीमा पर स्थित है। इस मंदिर में भगवान औऱ भारत दोनों के बरसों पूराने पैर के निशान मिलते है।
भक्त यहां दूर – दूर से भगवान के दर्शन करने आते हैं।
इस तरह जा सकते हैं मंदिर
यदि आप चित्रकूट में स्थित इस मंदिर में जाकर भगवान राम औऱ भारत के चरणों के दर्शन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप बाइक, कार, ट्रेन जैसे मार्ग के द्वारा आप इस मंदिर जा सकते है।

पहले चित्रकूट जाएं फिर कामदगिरि परिक्रमा मार्गं पहुंचना होगा। उसके बाद वहां पास में रेल्वे स्टेशन चित्रकूट धाम कर्वी जाएं क्योकि वहां से भरत मिलाप मंदिर लगभग 11 किलोमीटर दूर है। यहां से आप कार, बाइक से आसानी से पहुंच सकते हैं।
यहां होती हैं राम लीलाएं
यहां हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन, नाटक का आयोजन किया जाता है। उसमें रामलीलाएं करते है, रामायण की कुछ घटनाओं का एक्ट करके वो सुनी कथाएं रिक्रिएट करते हैं। इसमें भारत मिलाप भी दिखाया जाता है।
अगर आप चित्रकोट जाते हैं तो भारत मिलाप मंदिर जरुर जाएं, इसके अलावा गुप्त गोदावरी, कामदगिरि, हनुमान धारा, सती अनुसूया आश्रम, राम घाट आदि के भी दर्शन कर सकते हैं।

