Indore Hanuman temple: मध्यप्रदेश के इंदौर में स्थित है हनुमान जी का प्रसिद्ध पितरेश्वर हनुमान मंदिर, यहां भव्य स्वरुप हनुमान जी की प्रतिमा विराजमान है, जो प्रदेश की सबसे बड़ी प्रतिमा है, जिनकी ऊंचाई लगभग 72 फिट और वजन 90 टन बताया जाता है, यह मंदिर भक्तों की आस्था का केंद्र बना हुआ है। यहां देश के हर कोने से श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने आते हैं।
90 टन की प्रतिमा है विराजमान
हनुमान जी की प्रतिमा ऐसे विराजमान है, जैसे वो भगवान राम का भजन गा रहें हो और उसमें आंख बंद करके पूरी तरह से लीन है। उनके एक हाथ में मजीरा है, और सामने बजरंगबली का शस्त्र गदा रखा हुआ है, जो कि 9 टन वजनी है, वहीं दूसरे हाथ में लिए मंजिरा 11 फीट का है। वहीं तीन टन छतरी का वजन है।
क्या है मान्यता ?
मान्यता के अनुसार, यहां भक्त अपनी इच्छा लेकर आते है, कहा जाता है, यहां जो भक्त सच्चे दिल भगवान से मनोकामना मांगों वो इच्छा पूरी हो जाती है। साथ ही कहा जाता है, पितृ दोष दूर हो जाता है। यहा पूजा करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है। जीवन में आने वाले संकट दूर हो जाते है। जीवन में खुशहाली आती है। यह मंदिर पितृ पर्वत पर विरामान है, जहां पूर्वजों की स्मृति में पौधे लगाए गए।
इस मंदिर में विराजमान हनुमान जी की छतरी में 108 बार राम – राम लिखा हुआ है।

किसने बनवाया ये मंदिर
स्थानीय निवासी बताते है, कि भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने साल 2002 में गोमटगिरी पहाड़ी के सामने देवधरम टेकरी पर हनुमान जी की सबसे बड़ी प्रतिमा स्थापित करने का संकल्प लिया था। बताया जाता है कि इस प्रतिमा को 125 कुशल कारिगरों ने इस प्रतिमा को 7 साल में तैयार किया और इस प्रतिमा को इंदौर तक लाने के लिए कई हिस्सों मे बांटकर लाया गया।
बता दें कि, इस प्रतिमा को बनाने में 10 करोड़ रुपये का खर्च आया। कहा जाता है, यह प्रदेश की ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे बड़ी हनुमान प्रतिमा है। मंदिर की स्थापना 28 फरवरी 2019 में हुई।

