Increase in guideline rates of land: छत्तीसगढ़ राज्य में जमीन खरीद–फरोख्त के लिए जारी नई कलेक्टर गाइडलाइन दरों में भारी बढ़ोतरी की गई.. जिसके बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है..
कुछ क्षेत्रों में यह बढ़ोतरी 800% तक पहुंच गई

जिसमें कई जिलों में गाइडलाइन दरों में 100% तक वृद्धि दर्ज की गई है, और कुछ क्षेत्रों में यह बढ़ोतरी 800% तक पहुंच गई है…
बता दें की अचानक बढ़े इन दरों को लेकर आम जनता, व्यापारी, किसान और राजनीतिक दल खुलकर विरोध जता रहे हैं. इसी बीच सीएम विष्णुदेव साय ने स्थिति पर संज्ञान लेते हुए स्पष्ट किया है कि..
Increase in guideline rates of land: सरकार जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने देगी.

साय ने कहा कि गाइडलाइन दरों को लेकर अभी भी विभागीय मंथन जारी है.. और जरूरत पड़ने पर सरकार इसमें विचार करने के लिए तैयार है.
जानकारी के अनुसार सीएम साय ने कहा कि.. साल 2017 के बाद से जमीन की गाइडलाइन दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी, जबकि नियमों के अनुसार हर साल इन दरों में संशोधन होना चाहिए.
Increase in guideline rates of land: हर साल इन दरों में संशोधन होना चाहिए
उन्होंने बताया कि गाइडलाइन बढ़ने के कई सकारात्मक पहलू भी हैं, लेकिन अभी जनता के सामने उतने स्पष्ट रूप से नहीं आ पा रहे हैं..
बता दें की राज्य में नई गाइडलाइन का विरोध लगातार बढ़ रहा है और सरकार पर दबाव भी. ऐसे में आने वाले दिनों में गाइडलाइन दरों में संशोधन या राहत देने संबंधी कोई निर्णय लिया जा सकता है.

